दिल्ली में 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसे, 12 घंटे में फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल Delhi Fire Calls On Diwali : दिल्ली में दिवाली की रात दमकल विभाग के कर्मचारियों के लिए भाग-दौड़ भरी रही।
कंट्रोल रूम में कॉल आते रहे और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचती रही।
India
दिल्ली में 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसे, 12 घंटे में फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल
दिल्ली में 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसे, 12 घंटे में फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल Delhi Fire Calls On Diwali : दिल्ली में दिवाली की रात दमकल विभाग के कर्मचारियों के लिए भाग-दौड़ भरी रही। कंट्रोल रूम में कॉल आते रहे और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचती रही। 300 से ज्यादा जगहों से फोन

Article Advertisement
Article Advertisement
300 से ज्यादा जगहों से फोन आए थे।
Delhi Fire Calls On Diwali : देश की राजधानी में दीपावली को देखते हुए अग्निशमन विभाग पहले से अलर्ट था।
अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द थी।
फायर ब्रिगेड के पास कॉल आते रहे और टीम रातभर दौड़ती-भागती रही।
पिछले 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसों के फोन आए।
सिर्फ 12 घंटे में 300 से ज्यादा कॉल फायर ब्रिगेड के पास आए थे।
दिवाली की रात 31 अक्टूबर की शाम 5 बजे से लेकर एक नवंबर की सुबह 5 बजे तक 318 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।
आगजनी में तीन लोगों की जान चली गई और 12 लोग जख्मी हो गए।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
छोटी-मोटी आग की घटनाओं में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
आगजनी की घटनाओं में तीन की मौत एक घटना सागरपुर में हुई, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी घटना दरियागंज में हुई, जिसमें एक की मौत हुई।
इसे लेकर दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि राजधानी में फायर ब्रिगेड के 3200 कर्मचारी तैनात थे।
दिल्ली में पटाखा प्रतिबंध था।
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि आगजनी की घटनाएं ज्यादा नहीं होंगी।
पिछले 10 सालों में हुए हादसे साल – कॉल 2024 – 318 2023 – 208 2022 – 201 2021 – 152 2020 – 205 2019 – 245 2018 – 271 2017 – 204 2016 – 243 2015 – 290 2014 – 211 2013 – 177 2012 – 184
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
