अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगाBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगा

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

दिल्ली हिंसा: उपद्रवियों की लगाई आग में लोगों के सपने भी जल गए

जब आपका सब कुछ पल में छिन जाए तो जीवन को फिर से शुरू करने में कितना समय लगता है। इस सवाल का जवाब अगर जानना है तो दिल्ली में बीते दिनों भड़की हिंसा में अपना सब कुछ गंवाने के बाद मुस्तफाबाद ईदगाह स्थित राहत शिविर में रहने वाले लोगों से बात करके देखें। इनमें से अधिकांश उपद्रव में अपना सबकुछ खोने के बाद

दिल्ली हिंसा: उपद्रवियों की लगाई आग में लोगों के सपने भी जल गए
जब आपका सब कुछ पल में छिन जाए तो जीवन को फिर से शुरू करने में कितना समय लगता है। इस सवाल का जवाब अगर जानना है तो दिल्ली में बीते दिनों भड़की हिंसा में अपना सब कुछ गंवाने के बाद मुस्तफाबाद ईदगाह स्थित राहत शिविर में रहने वाले लोगों से बात करके देखें। इनमें से अधिकांश उपद्रव में अपना सबकुछ खोने के बाद यहां पहुंचे हैं। दिल्ली सरकार की ओर से मुस्तफाबाद ईदगाह में दंगा प्रभावितों के लिए राहत शिविर लगाया गया है। उपद्रव से पहले इनमें से अधिकांश परिवारों के पास घर, बिस्तर, फ्रिज, टीवी, गैस सिलेंडर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान आदि सब कुछ था। लेकिन, भीड़ ने इनसे ये सब छीन लिया। दंगाइयों ने लूट, तोड़फोड़ के अलावा घरों में आग भी लगा दी। गैस सिलेंडर, बर्तन तक लूट ले गए' शिविर के एक टेंट में मौजूद 22 वर्षीय मोहम्मद शाहरुख ने बताया कि हिंसा में अपना सब कुछ गंवाने के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जीवन फिर से कैसे शुरू करना है। उपद्रवियों ने उनके घर में रखे दो गैस सिलेंडर और सभी बर्तन तक चुरा लिए। यही नहीं उनके बच्चों के सारे कपड़े भी ले गए। अब उनके पास केवल एक जोड़ी कपड़े बचे हैं। 'शादी के लिए आए कपड़े जला दिए' 22 वर्षीय नगमा 25 फरवरी को अपने घर से भागने के बाद से एक जोड़ी कपड़े में ही गुजारा करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते उनकी शादी होने वाली थी। पिता ने उनकी शादी के लिए नए कपड़े खरीदे थे। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने उनके नए कपड़े और कीमती सामान सब लूट लिया और पुराने कपड़ों में आग लगा दी। 1000 वाहन आग के हवाले दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, हिंसा के दौरान 23 और 25 फरवरी की रात के बीच करीब 60 से अधिक घरों में आग लगी। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली में उपद्रवियों ने एक हजार से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बच्चों के लिए हुआ 'प्ले फॉर चेंज' उत्तर पूर्वी दिल्ली में गत दिनों हुए दंगों से प्रभावित बच्चों के मन से दंगों के डर को निकालने के लिए 'प्ले फार चेंज' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुस्तफाबाद ईदगाह में चल रहे राहत कैंप में बच्चों के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक दिलीप पांडेय, विधायक रोहित मेहरोलिया, संगीत निदेशक सुजीत कुमार मौजूद रहे। आप विधायक दिलीप पांडेय के नेतृत्व में डीपीसीआरसी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को गानों और विभिन्न तरीकों से प्रोत्साहित किया गया। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read