Delhi Katra Expressway: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, जानें नए एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल टैक्स?
Delhi Amritsar Katra Expressway: हरियाणा में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू हो गया है।
इस पर बने टोल बैरियर पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स की दरें भी जारी हो गई हैं।
आइए जानते हैं कि हरियाणा से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर लोगों को कितना टोल टैक्स देना होगा?
Delhi Katra Expressway Haryana Section Opened: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज है।
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे अब हरियाणा में भी चालू हो गया है।
लोग अब हरियाणा से होते हुए भी जम्मू कश्मीर जा सकेंगे।
वहीं एक्सप्रेसवे पर हरियाणा में पड़ने वाले टोल बैरियर पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स की दरें भी जारी कर दी गई है।
वहीं जब एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू हो जाएगा तो इससे लोगों को फायदा होगा, क्योंकि यह एक्सप्रेसवे कटरा और वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता होगा।
हरियाणा में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा नवंबर 2024 में ही जनता के लिए चालू हो गया था, लेकिन टोल की दरें अब लागू की गई हैं।
एक्सप्रेसवे के बारे में खास बातें मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की लंबाई 669 किलोमीटर है और यह 4 लेन एक्सप्रेसवे है।
यह दिल्ली को जम्मू कश्मीर और मां वैष्णो देवी तीर्थस्थल से सीधे जोड़ेगा और यह अमृतसर से होकर गुजरेगा।
दिल्ली के पास बहादुरगढ़ सीमा से शुरू होकर एक्सप्रेसवे हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर तक जाएगा।
लोगों के लिए अब तक 135 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे खुल चुका है।
एक्सप्रेसवे के खोले गए हिस्सों में बने टोल बैरियर पर टोल की वसूली प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
हरियाणा में एक्सप्रेसवे कुंडली, मानेसर और पलवल से होते हुए पंजाब बॉर्डर तक जाएगा।
पंजाब में करीब 261 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माणा होना बाकी है।
वहीं एक्सप्रेसवे बनने के बाद वैष्णो देवी की यात्रा का समय 14 घंटे से घटकर 6 घंटे हो जाएगा।
दिल्ली-अमृतसर की दूरी 405 किलोमीटर (252 मील) हो जाएगी और यात्रा 8 घंटे से घटकर 4 घंटे की होगी।
हरियाणा में एक्सप्रेसवे पर टोल दरें हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल-कैथल में बने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों को एकतरफा यात्रा के लिए 240 रुपये और दोनों तरफ की यात्रा के लिए 360 रुपये शुल्क देना होगा।
लाइट वेट कमर्शियल व्हीकल्स को एक तरफ के 385 रुपये और दोनों तरफ के 580 रुपये देने होंगे।
डबल एक्सल वाली बसों और ट्रकों के लिए एक तरफ का किराया 805 रुपये और दोनों तरफ का किराया 1210 रुपये होगा।
ट्रिपल एक्सल वाले वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 880 रुपये और दोनों तरफ का शुल्क 1310 रुपये है।
होगा।
Article Advertisement
India
Delhi Katra Expressway: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, जानें नए एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल टैक्स?
Delhi Katra Expressway: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, जानें नए एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल टैक्स? Delhi Amritsar Katra Expressway: हरियाणा में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू हो गया है। इस पर बने टोल बैरियर पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स की दरें भी जारी हो गई हैं। आइए जानते हैं कि हरि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
