दिल्ली ः पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने पत्नी की हत्या करने और फर्जी कहानी बनाकर कर जांचकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप में 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि विकास का अपनी किसी रिश्तेदार के साथ विवाहेत्तरसंबंध था जिसपर उसकी पत्नी प्रियंका को ऐतराज़ था, इसलिए उसने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
दंपति के बीच उनके नवजात बच्चे का ध्यान रखने को लेकर भी मतभेद थे।
पुलिस ने कहा कि मंगलवार को विकास का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया और रात में उसने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि प्रियंका का कत्ल करने के बाद विकास ने अपने जानकार से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कराया।
उसने कहा कि दक्षिण दिल्ली रनहोला इलाके में उसके घर में चोर घुस आया और उसकी पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि महिला के गले पर चोट के निशान हैं और शव बेड पर पड़ा है।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परविंदर सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया और जब विकास से पूछताछ की गई तो उसने शुरू में कहा कि घर में चोर घुस आया था और पत्नी की हत्या करने के बाद भाग गया।
उन्होंने कहा, “ छानबीन के दौरान पता चला कि विकास और प्रियंका अपने नवजात बच्चे के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे।
जो बात विकास ने बताई वे ठोस नहीं लगी।
मौके का बारीकी से मुआयना किया गया तो पता चला कि घर के न तो मुख्य दरवाजे और न ही अन्य दरवाजों के साथ बाहर से छेड़छाड़ की गई।
” सिंह ने बताया कि जब विकास ने उसके शरीर पर मामूली चोटों के बारे में सवाल किया गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और लगातार पूछताछ के बाद विकास ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है क्योंकि वह उसके विवाहेत्तर संबंध पर आपत्ति जताती थी।
Article Advertisement
Crime
दिल्ली ः पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार
दिल्ली ः पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने पत्नी की हत्या करने और फर्जी कहानी बनाकर कर जांचकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप में 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि विकास का अपनी किसी रिश्तेदार के साथ विवाहेत्तरसंबंध था जिसपर उसकी प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
