Delhi Pollution का अटैक अहम अंगों को न कर दें डैमेज, बचाव के लिए अपनाएं 7 उपाय Delhi Pollution: प्रदूषण की मार शरीर के अहम अंगों पर पड़ रही है।
खराब हवा से अंग डैमेज होने के साथ-साथ बीमारियों का भी बुलावा है।
हम आपको 7 सेहतमंद उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से इन दिनों खुद को सुरक्षित रखें।
India
Delhi Pollution का अटैक अहम अंगों को न कर दें डैमेज, बचाव के लिए अपनाएं 7 उपाय
Delhi Pollution का अटैक अहम अंगों को न कर दें डैमेज, बचाव के लिए अपनाएं 7 उपाय Delhi Pollution: प्रदूषण की मार शरीर के अहम अंगों पर पड़ रही है। खराब हवा से अंग डैमेज होने के साथ-साथ बीमारियों का भी बुलावा है। हम आपको 7 सेहतमंद उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से इन दिनों खुद को सुरक्षित रखें। Delhi Pollu

Article Advertisement
Article Advertisement
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ता AQI हमारी सेहत के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है।
प्रदूषित हवा न केवल रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करती है, बल्कि यह दिल, दिमाग, गुर्दों समेत अन्य जरूरी अंगों पर भी बुरा असर डालती है।
फिलहाल, एक्यूआई का लेवल 500 के करीब है, जो अस्थमा, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रदूषण के कण हमारे ब्लड सर्कुलेशन में घुसकर शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि हम प्रदूषण से बचने के लिए कुछ जरूरी उपायों को अपनाएं।
इस रिपोर्ट के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी सेफ्टी टिप्स दे रहे हैं।
इन 7 उपायों से करें खुद को सुरक्षित 1. मास्क पहनें जब भी बाहर जाएं, खासकर दिल्ली और NCR में रहने वाले लोग, तो बढ़िया क्वालिटी का, जैसे N95 या FFP2 मास्क पहनकर ही निकलें।
ये मास्क प्रदूषण के कणों को फिल्टर करने में मदद करते हैं और श्वास नली को भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।
2. घर से बाहर कम से कम निकलें अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है, तो घर के अंदर रहना बेहतर होगा।
खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या दिल की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को बाहर कम से कम निकलना चाहिए।
3. एयर प्यूरीफायर लगाएं घर के अंदर प्रदूषण के कण जमा हो सकते हैं।
इससे बचने के लिए घर में एयर प्यूरीफायर लगा सकते हैं।
यह अंदर की हवा में तैर रहे हानिकारक कणों को बाहर निकालता है और हवा को शुद्ध करता है।
4. प्राणायाम करें सांस संबंधित व्यायाम जैसे प्राणायाम, डीप ब्रीदिंग और अनुलोम-विलोम करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
यह प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
5. पानी अधिक पिएं प्रदूषण से बचाव के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है।
इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें और फेफड़ों को भी राहत मिले।
6. खुली हवा में जाने से बचें सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर अत्यधिक होता है, इसलिए इन समयों में बाहर जाने से बचें।
दोपहर के समय भी प्रदूषण अधिक होता है, खासकर वाहनों और फैक्ट्रियों के कारण, इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले AQI चेक जरूर कर लें।
7. संतुलित आहार खाएं स्वस्थ आहार भी प्रदूषण से बचाने में मदद करता है।
विटामिन-सी और ई से भरपूर फूड्स का सेवन करें जैसे फल और हरी सब्जियां।
ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
इसके अलावा, घर में पौधे लगा सकते हैं, जिससे हवा साफ रहे और घर के अंदर ही व्यायाम करें।
क्या न करें?
धूम्रपान करने से बचें।
घर के अंदर या आस-पास चीजों को जलाने से बचें।
धूल-मिट्टी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।
seemanchallive की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
