अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

देवघर से 18 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर से 18 साइबर अपराधी गिरफ्तार देवघर, पांच सितंबर (भाषा) झारखंड स्थित देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रविवार को छापेमारी की कार्रवाई कर 18 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 29 मोबाइल फोन एवं 42 सिमकार्ड समेत अपराध में उपयोग की जा रही अन्य सामग्री बरामद

देवघर से 18 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Article Advertisement

देवघर से 18 साइबर अपराधी गिरफ्तार देवघर, पांच सितंबर (भाषा) झारखंड स्थित देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रविवार को छापेमारी की कार्रवाई कर 18 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 29 मोबाइल फोन एवं 42 सिमकार्ड समेत अपराध में उपयोग की जा रही अन्य सामग्री बरामद की है।

Article Advertisement

देवघर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मधुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- भेडवानवाडीह एवं भेडवा, पथरौल थाना क्षेत्र के ग्राम- बारा एवं कुसाहा, जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम -जसीडीह बाजार और मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- मोरने में छापामारी कर कुल 18 कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से 29 मोबाइल फोन, 42 सिम कार्ड, आठ एटीएम, सात पासबुक, पांच चेकबुक, एक माइक्रो पीओएस मशीन तथा एक लैपटॉप बरामद किया गया। उन्होंने बताया है कि पकड़े गये 18 अपराधियों में से एक आरोपी रवि रंजन को गुजरात के जामनगर साइबर सेल में दर्ज मामले की जांच के आधार पर पकड़ा गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read