अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु करजाईन बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक वृंदावन से आए आचार्य अनुज गोपाल कृष्ण जी महाराज ने भक्तों को कृष्ण रासलीला, कंस वध, उद्वय-गोपी संवाद और रूक्मणी विवाह की कथा सुनाई। महाराज न

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु

Article Advertisement

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु करजाईन बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक वृंदावन से आए आचार्य अनुज गोपाल कृष्ण जी महाराज ने भक्तों को कृष्ण रासलीला, कंस वध, उद्वय-गोपी संवाद और रूक्मणी विवाह की कथा सुनाई।

Article Advertisement

महाराज ने कहा कि रूक्मिणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और लक्ष्मीजी की अवतार थी। रूक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य और गुणों का बखान सुना तो उसने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय कर लिया। रुक्मणी का बड़ा भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था और अपनी बहन का विवाह चेदि नरेश राजा दमघोष के पुत्र शिशुपाल से कराना चाहता था। रूक्मणी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने एक संदेशवाहक द्वारा श्रीकृष्ण के पास अपना संदेश भेजवाया। तब श्रीकृष्ण विदर्भ देश की नगरी कुंडीनपुर पहुंचे और वहां बारात लेकर आए शिशुपाल और उसके मित्र राजाओं शाल्व, जरासंध, दंतवक्त्र, विदु रथ और पौंडरक को युद्ध में परास्त कर रूक्मणी का उनकी इच्छा से हरण कर लाए। वह द्वारिकापुरी आ ही रहे थे कि उनके मार्ग को रूक्मी ने रोक लिया और कृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा। तब युद्ध में श्रीकृष्ण और बलराम ने रूक्मी को पराजित करके दंडित किया। इसके बाद श्रीकृष्ण ने द्वारिका में अपने संबंधियों के समक्ष रूक्मणी से विवाह किया। मौके पर नवरतन शारदा, शिवरतन शारदा, नेमचंद शारदा, विजय कुमार शारदा , मुरलीधर शारदा, नारायण प्रसाद शारदा, ओमप्रकाश शारदा, बिनोद शारदा, महेशानंद देव, मुकेश, मनीष, रोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। करजाईन बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को प्रवचन सुनते श्रद्धालु स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read