अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

डीजीपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

डीजीपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा क्राइम कंट्रोल के लिए गुरुवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एसपी कार्यालय में पुलिस अफसरों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाकर क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग के अन्य बिंदुओं पर कई टिप्स दिए। डीजीज

डीजीपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

Article Advertisement

डीजीपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा क्राइम कंट्रोल के लिए गुरुवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एसपी कार्यालय में पुलिस अफसरों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाकर क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग के अन्य बिंदुओं पर कई टिप्स दिए। डीजीजी श्री पांडेय ने साफ शब्दों में कहा कि हरहाल में अपराध पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए पुलिसिंग के हर आयाम को अपनाएं। यही नहीं गुंडा पंजी अपडेट रखें और पैरेड करवाएं। कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं और निर्दोष लोगों को कांड से मुक्त करने का प्रयास करें। पर्व-त्योहार के दौरान सजग और सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि हाथ जोड़कर आपलोगों से आग्रह है कि समय के साथ खुद को बदल लें नहीं तो परेशानी होगी। पुलिस में रहकर शराब और बालू माफियाओं से सांठगांठ हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर किसी भी अधिकारी की संलिप्तता मिली तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इससे पहले सहरसा से करीब साढ़े 10 बजे सर्किट हाऊस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समीक्षा बैठक में कोसी रेंज के डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी, एसपी मृत्युंजय चौधरी के अलावा सभी एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर और थानेदार मौजूद थे। छवि सुधारिए, पीपुल फ्रेंडली बनिए: डीजीपी ने पुलिस अफसरों से कहा कि जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर होनी चाहिए। पुलिस जनता का विश्वास जीते, उनकी शिकायकों को सुने और उसपर तत्काल एक्शन ले। किसी भी छोटी घटना को हल्के में न लिया जाए। कहा कि गरीबों की सुनें, फरियादी या जनप्रतिनिधि थाना पर जाएं तो अच्छा से व्यवहार करें। चोर, बदमाशों को खदेड़ने का संदेश पुलिस अफसरों को दिया गया है। और जिले भर के थाने का अपडेट हो गया डायरी: डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के सहरसा पहुंचने की खबर मिलते ही जिले के पुलिस महकमा में हड़कम्म मच गया। जिले भर के थाने में स्टेशन डायरी अपडेट होना शुरू हो गया। सुपौल पहुंचने से पहले ही सबकुछ बदला-बदला नजर आया। यही नहीं समीक्षा करके डीजीपी के वापस होने तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के थानेदार एक-दूसरे से डीजीपी के लोकेशन की जानकारी के लिए ऑनलाइन रहे। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एसपी ऑफिस के बाहर पुलिस पदाधिकारियों से परिचय लेते डीजीपी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read