अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

ढाका में भीषण विस्फोट से सात लोगों की मौत, करीब 400 लोग घायल

ढाका में भीषण विस्फोट से सात लोगों की मौत, करीब 400 लोग घायल ढाका, 28 जून (भाषा) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार देर रात तीन मंजिला इमारत में हुए एक भीषण विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 400 लोग घायल हो गए। अधिकारियों को संदेह है कि गैस सिलेंडर फटने या गैस लाइन में कोई खराबी

ढाका में भीषण विस्फोट से सात लोगों की मौत, करीब 400 लोग घायल

Article Advertisement

ढाका में भीषण विस्फोट से सात लोगों की मौत, करीब 400 लोग घायल ढाका, 28 जून (भाषा) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार देर रात तीन मंजिला इमारत में हुए एक भीषण विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 400 लोग घायल हो गए।

Article Advertisement

अधिकारियों को संदेह है कि गैस सिलेंडर फटने या गैस लाइन में कोई खराबी के कारण विस्फोट हुआ। पुलिस ने हादसे के पीछे किसी तरह की साजिश होने की बात से इनकार कर दिया है। हादसा रविवार रात करीब साढ़े सात बजे मोगबाजार में हुआ। अधिकारियों को संदेह है कि इमारत जहां गिरी वहीं घटनास्थल का केन्द्र है, क्योंकि वहां एक रेस्तरां था और शायद गैस लाइन में खराबी या गैस सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ। ढाका के पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की दर्जनों इमारतों की खिड़कियां गिर गईं। विस्फोट से सात इमारतें और तीन यात्री बसें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हाइसे में करीब 400 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 50 लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। गंभीर रूप से घायल लोगों को ‘ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल’ और ‘शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी’ में भर्ती कराया गया है। ‘ढाका कम्यूनिटी अस्पताल’ में करीब 300 लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के ‘आउटडोर इनचार्ज’ एजीएम रहमतुल्लाह शबूज ने बताया कि अधिकतर घायलों के सिर या शरीर पर कटने के घाव हैं। सबूज ने कहा, ‘‘ अधिकतर लोगों के शरीर पर कांच से कटने के निशान हैं। कई लोगों के सिर पर चोट के निशान हैं।’’ विस्फोट के पीछे किसी तरह की साजिश होने की बात को नकारते हुए पुलिस आयुक्त ने ‘बीडीन्यूज’ से कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता या बम फटा होता, तो उसके साक्ष्य मिले होते। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें दमकल विभाग से पता चला है कि वहां गैस इकट्ठी हो गई थी।’’ दमकल विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल सज्जाद हुसैन ने बताया कि प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि गैस एकत्रित होने के बाद बने दबाव के कारण यह विस्फोट हुआ। हुसैन ने कहा, ‘‘ पास की एक इमारत के भूतल पर एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर थे और ऊपरी मंजिल पर एक शोरूम में एयर कंडीशनर थे, जबकि घटनास्थल पर जहां सड़क निर्माण काम चल रहा था, वहां पर भी गैस सिलेंडर थे...हमने जांच शुरू कर दी है।’’ टीवी चैनलों ने अपनी खबर में हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जिनमें अधिकतर बस में सवार लोग और राहगीर हैं। घायलों का तीन अस्पतालों में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, विस्फोट से शहर में अफरा-तफरी मच गई और तनाव पैदा हो गया। वहीं टेलीविजन पर दिखाए जा रहे वीडियो में देश की राजधानी के मध्य भाग में सड़क पर टूटे हुए खंभे, कंक्रीट और कांच के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। घायलों में से एक ताजुल इस्लाम (50) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जब विस्फोट हुआ, तब मैं बस में था। मैं एक छोटी सी खिड़की से बाहर कूदा। पहले मुझे लगा कि बस के गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है... मैंने अपने जीवन में कभी इतना बड़ा धमाका नहीं देखा।’’ ताजुल इस्लाम की कमर पर चोटें आईं हैं और उन्होंने विस्फोट के कारण सुनने में दिक्कत की शिकायत भी की है। चश्मदीदों के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद सड़क पर कई बसें और कारें आपस में टकरा गईं, जबकि घबराए यात्री वाहनों से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read