पति कराता था जिस्मफरोशी का धंधा!
जब पत्नी ने किया इनकार तो... एक पति अपनी ही पत्नी से जिस्मफरोशी कराता था. जब उसने ऐसा करने से इनकार किया, तो उसपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया. मगर जब पुलिस की तफ्तीश हुई, तो मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ. सवाल है कि पति गलत था, या पत्नी कुछ छिपा रही है?
तारीख 22 अक्टूबर 2023... जगह बिहार का नालंदा जिला, दोपहर के वक्त एक महिला लहेरी थाना पुलिस के पास रोते बिलखते पहुंचती है. उसका हुलिया बिगड़ा हुआ था, शरीर पर जलने के निशान थे. पुलिस फौरन उसे इस बारे में सवाल-जवाब करती है. मालूम चलता है कि उसके इस हाल के पीछे उसका अपना पति था, जिसने भौखलाते हुए उसपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया था. न सिर्फ ये, बल्कि महिला ने बताया कि उसके साथ इस वारदात को अंजाम सिर्फ इसलिए दिया, क्योंकि महिला ने किसी और के साथ एक रात गुजारने से इनकार कर दिया... महिला के मुताबिक, उसका पति उससे जबरन देह व्यापार का धंधा कराता था. जब भी महिला इसके लिए इनकार करती, तो वो उसे टॉर्चर तक करता था. वो ये हरकत बीते करीब छह महीने से कर रहा था. पति पहले खुद ही होटल बुक करता, फिर अपनी पति को किसी और के साथ जाने पर मजबूर करता था. इस धंधे से उसका पति हर दिन करीब चार से पांच हजार रुपये तक कमा रहा था. वारदात के वक्त क्या हुआ?
हालांकि महिला को ये सब नहीं करना था, मगर पति की जबरदस्ती के आगे वो मजबूर थी. महिला ने बताया कि, पति ने रविवार के दिन उसपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया, क्योंकि उसने उस रात होटल जाने से साफ इनकार कर दिया था. इसे लेकर दोनों के बीच लंबा विवाद हुआ और पति भौखला गया, जिसके बाद उसने इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया. महिला खौलते पानी की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई. हालांकि ये कहानी एक ही पहलू है, पुलिस तफ्तीश में इस कहानी ने एक और नया मोड़ लिया है. दरअसल लहेरी थाना प्रभारी दीपक कुमार के मुताबिक, जख्मी महिला बीते पांच दिनों से घर से गायब थी. उसके पति को शायद मालूम नहीं था कि वो कहां है. ऐसे में जब वो घर दोबारा लौटी, तो उसका पति बहुत गुस्सा हुआ, जिस वजह से उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया. यद्यपि मामले में अभी पड़ताल जारी है, आरोपी पति को पूछताछ के लिए पकड़ लिया गया है. साथ ही सदर अस्पताल में जख्मी महिला का इलाज चल रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है.
Article Advertisement
Business
पति कराता था जिस्मफरोशी का धंधा! जब पत्नी ने किया इनकार तो...
पति कराता था जिस्मफरोशी का धंधा! जब पत्नी ने किया इनकार तो... एक पति अपनी ही पत्नी से जिस्मफरोशी कराता था. जब उसने ऐसा करने से इनकार किया, तो उसपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया. मगर जब पुलिस की तफ्तीश हुई, तो मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ. सवाल है कि पति गलत था, या पत्नी कुछ छिपा रही है?

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
