अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसान

Article Advertisement

Education

बारिश में भी धनतेरस पर 160 करोड़ के पार रहा बाजार

बारिश में भी धनतेरस पर 160 करोड़ के पार रहा बाजार पूर्णिया। धनतेरस को लेकर खरीदारी के लिए सजधज कर तैयार बाजार पर दिनभर की बारिश ने पानी फेर दिया। बारिश के कारण पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा शाम में बारिश बंद होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर बाजार पहुंचे। शाम से लेकर देर रात तक बाजार में चहल पहल

बारिश में भी धनतेरस पर 160 करोड़ के पार रहा बाजार

Article Advertisement

बारिश में भी धनतेरस पर 160 करोड़ के पार रहा बाजार पूर्णिया। धनतेरस को लेकर खरीदारी के लिए सजधज कर तैयार बाजार पर दिनभर की बारिश ने पानी फेर दिया। बारिश के कारण पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा शाम में बारिश बंद होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर बाजार पहुंचे। शाम से लेकर देर रात तक बाजार में चहल पहल बढ़ी रही। खरीदारों की भीड़ को लेकर बाजार में स्थायी दुकान के अलावा सड़क किनारे दर्जनों अस्थायी दुकानें भी सजी रही। मिठाई, बर्तन, मूर्ति, इलेक्ट्रिॉनिक्स एवं फर्नीचर दुकानों को नए-नए अत्याधुनिक सामानों से सजाया गया था। खरीदारों को रिझाने के लिए दुकान पर तरह तरह के आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध था। इस दौरान भट्ठा बाजार, खीरु चौक, जिला स्कूल रोड, रजनी चौक, आरएनसाह चौक, नगर निगम चौक, मधुबनी बाजार सहित अन्य बाजार पहुंचकर लोगों ने खरीदारी की। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य ने बताया कि इस बार धनतेरस का बाजार 160 करोड़ के पार रहा। हालांकि यह पिछले वर्ष के अपेक्षा करीब 25 करोड़ कम होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि धनतेरस के दिन बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण खरीदारी के लिए लोग कीमती सामानों जैसे कार, बाइक, ज्वैलरी, आलमीरा एवं फर्नीचर आदि की बुकिंग पहले से कर रखा था। धनतेरस के दिन लोग बाजार सिर्फ अपनी डिलेवरी लेने पहुंचे। जाम से कराहता रहा शहर::: बारिश बंद होने के बाद खरीदारी के लिए एक साथ लोगों की हुजूम निकलने से बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। चौक-चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी जाम हटाते रहे लेकिन शाम से लेकर रात तक विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम की समस्या लोग परेशान रहे। बाजार में पार्किग की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क किनारे दोनों ओर वाहनों को पार्क किया गया जिससे पूरा बाजार जाम से कराहता रहा है। 120 करोड़ के पार रहा मोटर वाहन की बिक्री स्रोत-जागरण  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read