अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया, पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की मांग

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया, पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की मांग नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को यहां फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया और पेट्रोल तथा डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया, पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की मांग

Article Advertisement

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया, पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की मांग नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को यहां फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया और पेट्रोल तथा डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की मांग की।

Article Advertisement

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते हुए कहा कि जब तक केजरीवाल पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की घोषणा नहीं करते, पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘केजरीवाल सरकार को आम आदमी की फिक्र नहीं है और इस वजह से वह पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों पर कोई ध्यान नहीं दे रही।’’ गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा शासित राज्यों तथा आम आदमी पार्टी के शासन वाली दिल्ली के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को अब बिना देरी के पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की घोषणा करनी चाहिए। केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कम करने की घोषणा की थी। राज्य सरकारें भी पेट्रोल-डीजल के आधार मूल्य पर तथा केंद्र द्वारा लागू उत्पाद शुल्क पर वैट या कर लगाती हैं। दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read