अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

चार दिन से गायब तीन साल की बच्ची का शव मिला.

चार दिन से गायब तीन साल की बच्ची का शव मिला. डगरूआ थाना क्षेत्र की दुबैली पंचायत के बिशनपुर गांव से चार दिन पहले गायब हुई तीन साल की बच्ची समरीन का शव शुक्रवार को पनार नदी में मिला। मंगलवार की रात साढ़े दस बजे बच्ची घर से गायब हुई थी। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बच्ची

चार दिन से गायब तीन साल की बच्ची का शव मिला.

Article Advertisement

चार दिन से गायब तीन साल की बच्ची का शव मिला. डगरूआ थाना क्षेत्र की दुबैली पंचायत के बिशनपुर गांव से चार दिन पहले गायब हुई तीन साल की बच्ची समरीन का शव शुक्रवार को पनार नदी में मिला। मंगलवार की रात साढ़े दस बजे बच्ची घर से गायब हुई थी।

Article Advertisement

परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बच्ची के बदन पर जख्म के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि गुरुवार को पुलिस गांव में नजर बनाए हुए थी। संभव है कि आरोपियों ने शव को जलकुंभी से ढंक कर नदी में बहा दिया हो। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हाटगाछी चौक से ढाई सौ मीटर पूरब पानी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने बांस के सहारे किनारे लगाया। बाद में उसकी पहचान किसान शरबर की पुत्री के रूप में हुई। फिर घरवालों को और पुलिस को सूचना दी गई। शव देखने से लग रहा है कि बच्ची की निर्मम हत्या की गई है। जिस नदी में शव बरामद हुआ है, वह बच्ची के घर से सौ मीटर की दूरी पर बहती है। बच्ची तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पिता की माली हालत देखते हुए फिरौती के लिए अपहरण की संभावना नहीं है। संभव है निजी दुश्मनी की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया हो। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read