अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

दिल्ली में कोविड-19 के 20 नए मामले, एक की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 20 नए मामले, एक की मौत नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस के 20 और मरीज मिले तथा एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है। दिल्ली में पिछले चार दिन से संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई

दिल्ली में कोविड-19 के 20 नए मामले, एक की मौत

Article Advertisement

दिल्ली में कोविड-19 के 20 नए मामले, एक की मौत नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस के 20 और मरीज मिले तथा एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है।

Article Advertisement

दिल्ली में पिछले चार दिन से संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। एक दिन पहले 51,387 नमूनों की जांच की गई, जो अपेक्षाकृत रूप से कम संख्या है। यह कम संख्या में मरीज मिलने की वजह हो सकता है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,736 हो गई है जबकि 14.12 लाख से अधिक मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में मृतक संख्या 25,081 हो गई है। इस महीने में संक्रमण के कारण अबतक 28 लोगों की मौत हुई है। 31 जुलाई को मृतक संख्या 25,053 थी। रविवार को दिल्ली में 31 मरीज मिले थे और किसी संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई थी। रविवार को भी संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read