अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बिहार: डूबने से मां समेत चार बच्चों की मौत

बिहार: डूबने से मां समेत चार बच्चों की मौत समस्तीपुर, 12 जुलाई (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना अंतर्गत मोरकाही गांव में पानी भरे एक खड्ड में डूबने से सोमवार को एक महिला और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में मोरकाही गांव निवासी राजकुमार यादव की पत्नी भुखली देवी (3

बिहार: डूबने से मां समेत चार बच्चों की मौत

Article Advertisement

बिहार: डूबने से मां समेत चार बच्चों की मौत समस्तीपुर, 12 जुलाई (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना अंतर्गत मोरकाही गांव में पानी भरे एक खड्ड में डूबने से सोमवार को एक महिला और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में मोरकाही गांव निवासी राजकुमार यादव की पत्नी भुखली देवी (37), पुत्री कोमल कुमारी (17), दौलती कुमारी (12), पुत्र पंकज कुमार (10) एवं गोलू कुमार (8) शामिल हैं।

Article Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब पांच बजे राजकुमार के घर के बगल स्थित पानी भरे एक खड्ड के समीप उनके बच्चे खेल रहे थे और खेलने के क्रम में फिसलकर उक्त खड्ड में गिर गए। बच्चों को डूबते देख भुखली देवी भी उन्हें बचाने के लिए खड्ड में कूद गई जिससे पांचों की डूबने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने इस हादसे को लेकर बिथान प्रखंड के अंचलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read