देश में कोविड-19 से 2,023 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,95,041 नए मामले नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब तीन लाख नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,56,16,130 हो गयी, जबकि 2,023 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,82,553 हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बताया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,95,041 नए मामले आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गयी।
देश में लगातार 42 वें दिन मामलों में बढ़ोतरी से उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,57,538 हो गयी है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 13.82 प्रतिशत है।
राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर भी घटकर 85.01 प्रतिशत रह गयी है।
देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 1,32,76,039 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत हो गयी है।
भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे।
इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।
वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
इसके बाद 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ से ज्यादा हो गयी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 20 अप्रैल तक 27,10,53,392 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 16,39,357 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।
संक्रमण से मरने वाले 2,023 लोगों में 519 महाराष्ट्र से, 277 दिल्ली से, 191 छत्तीसगढ़ से, 162 उत्तर प्रदेश से, 149 कर्नाटक से, 121 गुजरात से, 77 मध्य प्रदेश से, 64 राजस्थान से, 60 पंजाब से, 51 बिहार से, 48 तमिलनाडु से, 46 पश्चिम बंगाल से, 45 झारखंड से और 35-35 लोग हरियाणा तथा आंध्र प्रदेश से हैं।
देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,82,553 लोगों की मौत हुई है।
इनमें से 61,343 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 13,646 की कर्नाटक में, 13,205 की मौत तमिलनाडु में हुई है।
दिल्ली में 12,638 लोगों, पश्चिम बंगाल में 10,652 लोगों, उत्तर प्रदेश में 10,159 लोगों, पंजाब में 8,045 और आंध्र प्रदेश में 7,472 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य रोगों से पीड़ित थे।
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 से 2,023 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,95,041 नए मामले
देश में कोविड-19 से 2,023 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,95,041 नए मामले नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब तीन लाख नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,56,16,130 हो गयी, जबकि 2,023 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,82,553 हो गयी है। केंद्रीय स्वास

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
