‘लालू यादव की लीला समाप्त, बुढ़ापे में बेटा…’, बिहार BJP अध्यक्ष का RJD सुप्रीमो पर तंज Dilip Kumar Jaiswal on Lalu Prasad Yadav: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद सामाजिक न्याय की बात करते हैं।
लेकिन, सत्ता में आते ही पारिवारिक न्याय की बात करने लगते हैं।
Crime
‘लालू यादव की लीला समाप्त, बुढ़ापे में बेटा…’, बिहार BJP अध्यक्ष का RJD सुप्रीमो पर तंज
‘लालू यादव की लीला समाप्त, बुढ़ापे में बेटा…’, बिहार BJP अध्यक्ष का RJD सुप्रीमो पर तंज Dilip Kumar Jaiswal on Lalu Prasad Yadav: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद सामाजिक न्याय की बात करते हैं। लेकिन, सत्ता में आते ही पारिवारिक न्याय की बात करने लगते हैं। ये कैसा सामाजिक न्याय

Article Advertisement
Article Advertisement
ये कैसा सामाजिक न्याय है कि आपका ही बेटा मुख्यमंत्री बनेगा।
Bihar BJP President Dilip Jaiswal attack on Lalu Yadav: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।
हालांकि, अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सत्ताधारी एनडीए और मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।
चुनावी साल को देखते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य के हर जिले में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहा है।
इसी दौरान बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को बेगूसराय में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बड़ा हमला किया।
जायसवाल ने लालू एंड फैमली को दी नसीहत जायसवाल ने लालू यादव और उनके परिवार के लोगों को चुल्ली भर पानी में डूब कर मर जाने की नसीहत दी।
उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि जिन्हें जनता ने विश्वास कर सत्ता सौंपी।
लेकिन, उन्होंने राज्य में अपराध और अपहरण का उद्योग चलाया।
ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
‘अब लालू यादव की लीला समाप्त’ इतना ही नहीं लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की अब लालू यादव की लीला समाप्त हो गई है, उनका पाप का घड़ा भर गया है।
इसलिए उनका सब कुछ खत्म हो गया है।
अब उनको बुढ़ापा में सिर्फ अपना बेटा दिखाई दे रहा है।
वे सोच रहे है कि किसी तरह उनका बेटा मुख्यमंत्री बन जाए।
लेकिन, जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगी।
जनता समझ रही है कि ये परिवारवाद चलाने वाला नेता समाजवाद की बात करता है, झूठा है।
लालू यादव समाजवाद की बात करते हैं और तिकड़मबाजी करके अपने बेटे को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिसे जनता कभी पसंद नहीं करेगी।
बता दें कि दिलीप जायसवाल बेगूसराय के धवाली गावं मे आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल होने आए थे।
उनके साथ एनडीए के अन्य नेता भी बैठक में शामिल हुए।
‘NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश’ मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि कड़ाके की ठंढ के बीच 15 जनवरी से हमलोग इस कार्यक्रम को कर रहे हैं।
जिसमें हम सफल रहे हैं।
पूरे बिहार मे NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश है।
NDA के कार्यकर्ताओं ने शंखनाद का आगाज कर दिया है और अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया है।
आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता विकसित बिहार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में मतदाता वोट करेंगे।
‘2025 में फिर से NDA की सरकार आएगी’ दिल्ली चुनाव में मुफ्त मे रेवड़ी बांटने वाले नेता जब भ्रष्टाचार और शराब घोटाले में लिप्त हुए तो जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।
राज्य के लोग विकसित बिहार को पसंद कर रहे हैं।
नीतीश कुमार जिस तरह राज्य का विकास कर रहे हैं और पीएम मोदी की ओर से जिस तरह उनको सहयोग मिल रहा है, वो अद्भुत है।
पूरे बिहार की जनता एकतरफा मन बना चुकी है कि 2025 में फिर से NDA की सरकार बनाएगी।
तेजस्वी यादव पर कसा तंज इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ये गाल बजाने वाले लोग हैं, चांदी का चमच्च लेकर पैदा होने वाले लोग हैं।
ये राजा का बेटा ही राजा बनेगा की तर्ज पर सीएम बनना चाह रहे हैं।
लेकिन, बिहार की जनता इन्हें फिर से जंगल राज लाने का मौका नहीं देगी।
वहीं, लालू यादव के साले साधु यादव के हालिया बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमलोग जब बोलते थे, तो ये लोग कहते थे कि विपक्ष का तो काम ही बोलना है।
लेकिन, जब उनके साले जो उस वक्त मुख्यमंत्री आवास मे बैठते थे, उन्हें पता था कि सरकार कैसे चल रही है।
उन्होंने जब खुलासा किया कि मुख्यमंत्री आवास से क्राइम ऑपरेट होता था, अपहरण और फिरौती का समझौता होता था तो इस बात पर उन्हें शर्म आनी चाहिए।
जब परिवार के लोगों ने ही लालू यादव और उनके परिवार के बारे में ऐसे बयान दिए तो उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
