अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

कूड़े की ढेर से निकल रहा जहरीला धुआं

कूड़े की ढेर से निकल रहा जहरीला धुआं एक तरफ वायु प्रदूषण को लेकर पूरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। इसके लिए सरकारी स्तर पर कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कूड़ा-कचरे की ढेर में आग लगा दी गई है। इस

कूड़े की ढेर से निकल रहा जहरीला धुआं

Article Advertisement

कूड़े की ढेर से निकल रहा जहरीला धुआं एक तरफ वायु प्रदूषण को लेकर पूरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। इसके लिए सरकारी स्तर पर कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कूड़ा-कचरे की ढेर में आग लगा दी गई है।

Article Advertisement

इससे निकल रहे जहरीला धुआं से आस-पास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों की शिकायत के बावजूद भी नगर परिषद और प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दे रहा है। सुपौल से बीणा जाने वाली सड़क पर इंजीनियरिंग कॉलेज रेलवे ढाला के पास शहर से निकाला गया कूड़ा-कचरा का ढेर जमा हो गया है। नगर परिषद सारा कूड़ा यहीं डंप करता है। इसमें बुधवार को ही आग लगाई गई है। आग में जल रहे पॉलीथिन और अन्य हानिकारक सामान आदि से निकल रही जहरीली गैस ने पिछले दो दिन से राहगीर और आसपास के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का कहना है नगर परिषद की ओर से थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि यही हालत रही तो इस इलाके में भी लोगों को प्रदूषण के कारण सांस से सबंधित बीमारी के शिकार हो जाएंगे। यह सब कुछ तब हो रहा है जब स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए नगर परिषद जोर-शोर से बेहतकर अंक लाने की तैयारी में जुटा है। नगर परिषद क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कूड़़ेे की ढेर में लगी आग से निकलता धुआं Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read