अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

छात्रों के जीवन में अनुशासन का काफी महत्व

छात्रों के जीवन में अनुशासन का काफी महत्व राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को नगर पंचायत के सातआना वार्ड 5 के मुसहरी टोला में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन एलएनएमएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अर्जुन यादव, कॉर्डिनेटर डॉ. अभय कुमार, आरडीओ देवानन्द कुमार सिंह, एलके हाई

छात्रों के जीवन में अनुशासन का काफी महत्व

Article Advertisement

छात्रों के जीवन में अनुशासन का काफी महत्व राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को नगर पंचायत के सातआना वार्ड 5 के मुसहरी टोला में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन एलएनएमएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अर्जुन यादव, कॉर्डिनेटर डॉ. अभय कुमार, आरडीओ देवानन्द कुमार सिंह, एलके हाई स्कूल के प्राचार्य मो. इकरामुल हक ने किया।

Article Advertisement

डॉ. अभय ने एनएसएस के महत्व, इसकी स्थापना और इसके मकसद के बारे में विस्तार से बताया। आरडीओ देवानंद कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों के जीवन में अनुशासन का काफी महत्व है। कहा कि छात्र समाजसेवा करते हुए एक बेहतर देशभक्त बनें। प्राचार्य प्रो. यादव ने स्वच्छता सेवा, चरित्र निर्माण, सड़क सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छात्र लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक करें। कहा कि गंदगी से लोग कई तरह की बीमारी से ग्रसित होते हैं। जागरूकता से ही इस पर रोक लग सकती है। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. निहारिका प्रजापति ने शिक्षा के साथ वंचित वर्गों को समाज के मुख्यधारा में लाने का स्वयंसेवकों से आह्वान किया। मौके पर श्वेता कुमारी, बमभोला कुमार, मधुलता, राजेश कुमार, गोविंद, नितेश, शुभम, अमर कुमार, सुरभि, श्रुति, मिथिलेश थे।एलएनएमएस कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एनएसएस सदस्य। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read