अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

हल्की बारिश में ही शहर की सड़कें हुईं बदहाल

हल्की बारिश में ही शहर की सड़कें हुईं बदहाल हल्की बारिश में ही शहर की कई सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। कर्पूरी चौक से स्टेशन चौक तक सड़क कीचड़ में तब्दील होने के कारण लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर के लोगों को

हल्की बारिश में ही शहर की सड़कें हुईं बदहाल

Article Advertisement

हल्की बारिश में ही शहर की सड़कें हुईं बदहाल हल्की बारिश में ही शहर की कई सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। कर्पूरी चौक से स्टेशन चौक तक सड़क कीचड़ में तब्दील होने के कारण लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

Article Advertisement

पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर के लोगों को आए दिन इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रह है। बुधवार की देर रात हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश में ही शहर की कई सड़कों की सूरत बदतर हो गयी। सबसे ज्यादा खराब स्थिति कर्पूरी चौक से स्टेशन चौक तक रही। पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील होने के कारण लोगों को पैदल चलने के लिए जगह तलाशनी पड़ी। लोग इधर- उधर से बचकर आवाजाही करते रहे। इस बीच बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान कीचड़ के छींटे से लोगों के कपड़े खराब होते रहे। सड़क पर कीचड़ रहने के कारण स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पूर्वी बायपास रोड के अलावा मवेशी अस्पताल रोड से होकर आवाजाही करने में भी लोगों को जलजमाव के कारण परेशानियों का सामना करना पडा। गुरुवार को शहर के मेन रोड पर मस्जिद चौक के पास जमा पानी और आवाजाही करते लोग। SOURCE - HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read