अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

टूट रहा बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का सब्र, सातवें चरण की बहाली को लेकर पटना में फिर बवाल

टूट रहा बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का सब्र, सातवें चरण की बहाली को लेकर पटना में फिर बवाल बिहार में सातवें चरण शिक्षक बहाली की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र टूट रहा है। राजधानी पटना में गुरुवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। वीरचंद पटेल पर जेडीयू ऑफिस का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों की

टूट रहा बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का सब्र, सातवें चरण की बहाली को लेकर पटना में फिर बवाल

Article Advertisement

टूट रहा बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का सब्र, सातवें चरण की बहाली को लेकर पटना में फिर बवाल बिहार में सातवें चरण शिक्षक बहाली की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र टूट रहा है। राजधानी पटना में गुरुवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा।

Article Advertisement

वीरचंद पटेल पर जेडीयू ऑफिस का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस 10 अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई। इसके बाद आक्रोषित अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पिछले महीने तिरंगा लिए प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी अनीसुर रहमान जो गंभीर रूप से पुलिस पिटाई से घायल हुए थे, वे भी अपने माता पिता के साथ फिर से गुरुवार को प्रदर्शन में पहुंचे। पुलिस उन्हें अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस लेकर आई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव व महिला अध्यक्ष पुष्पलता यादव ने बताया कि लंबे समय से सीटेट, बीटेट परीक्षा पास कर शिक्षक अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षकों की विज्ञप्ति को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। मुजफ्फरपुर से आई अनामिका कुमारी, रिंकी सोनी ने बताया कि उन्होंने 2019 में ही सीटेट की परीक्षा पास की थी, बावजूद उनकी बहाली बिहार के सरकारी स्कूलों में नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आज शिक्षा विभाग की गुरुवार को समीक्षा बैठक होनी है। सीएम नीतीश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे। सातवें चरण की बहाली को लेकर इसमें अहम फैसला लिया जा सकता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read