अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

अमित शाह का सीमांचल में दूसरा दिन, आज नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी कैंप जाएंगे; किशनगंज में माता के करेंगे दर्शन

अमित शाह का सीमांचल में दूसरा दिन, आज नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी कैंप जाएंगे; किशनगंज में माता के करेंगे दर्शन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं। शुक्रवार को पूर्णिया में जनसभा संबोधित करने के बाद वे शाम में किशनगंज पहुंचे। शनिवार को वे सुबह किशनगंज शहर के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मात

अमित शाह का सीमांचल में दूसरा दिन, आज नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी कैंप जाएंगे; किशनगंज में माता के करेंगे दर्शन

Article Advertisement

अमित शाह का सीमांचल में दूसरा दिन, आज नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी कैंप जाएंगे; किशनगंज में माता के करेंगे दर्शन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं। शुक्रवार को पूर्णिया में जनसभा संबोधित करने के बाद वे शाम में किशनगंज पहुंचे।

Article Advertisement

शनिवार को वे सुबह किशनगंज शहर के प्रसिद्ध बूढ़ी काली माता के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। फिर टेढ़ागाछ में नेपाल बॉर्डर स्थित फतेहपुर एसएसबी कैंप जाएंगे। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा शाम में पूर्णिया के चूनापूर हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बीजेपी की जनभावना रैली को संबोधित करते हुए बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। इस दौरान वे लालू यादव और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होने का दावा करते हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही। पूर्णिया में रैली करने के बाद शाह शुक्रवार दोपहर करीब पौने चार बजे किशनगंज के खगड़ा हवाई अड्डा पहुंचे। यहां से उनका काफिला माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचा। अमित शाह ने यूनिवर्सिटी में सीमांचल के बीजेपी सांसद, विधायक और विधान पार्षदों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने रात्रि विश्राम यहीं किया। शनिवार को को वे बूढ़ी काली माता मंदिर जाएंगे। फिर एसएसबी कैंप में अधिकारियों से सुरक्षा समीक्षा बैठक कर वापस माता गुजरी यूनिवर्सिटी लौटेंगे। शनिवार शाम में ही अमित शाह का दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read