अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

जिया खान आत्महत्या मामले में मां राबिया की याचिका खारिज, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच को सही ठहराया

जिया खान आत्महत्या मामले में मां राबिया की याचिका खारिज, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच को सही ठहराया बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) ने 2013 में आत्महत्या कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 3 जून को जिया का शव उनके मुंबई स्थित घर में मिला था। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है, जिस में जिया क

जिया खान आत्महत्या मामले में मां राबिया की याचिका खारिज, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच को सही ठहराया

Article Advertisement

जिया खान आत्महत्या मामले में मां राबिया की याचिका खारिज, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच को सही ठहराया बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) ने 2013 में आत्महत्या कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 3 जून को जिया का शव उनके मुंबई स्थित घर में मिला था।

Article Advertisement

इस केस की जांच सीबीआई कर रही है, जिस में जिया के तत्कालीन बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस केस में दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान, हत्या बताकर मामले की सुनवाई में देरी करना चाहती हैं। ऐसे में अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर आदेश दिया है। सीबीआई ने की सही जांच बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि सीबीआई ने दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की है लेकिन जिया की मां राबिया खान इसे हत्या बताकर मामले की सुनवाई में विलंब करना चाहती हैं। न्यायमूर्ति ए. एस. गडकरी और न्यायमूर्ति एम. एन. जाधव की एक खंडपीठ ने 12 सितंबर को दिए आदेश में यह कहा। इसके साथ ही अदालत ने राबिया खान की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें इस मामले की जांच फिर से करवाने का अनुरोध किया गया था। एफबीआई से जांच की मांग बता दें कि राबिया ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि इस मामले की जांच अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) से करवाई जानी चाहिए। पीठ ने कहा कि वह अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर एफबीआई को मामले की जांच करने का निर्देश नहीं दे सकते। याद दिला दें कि अभी भी इस केस की जांच खत्म नहीं हुई है और जांच जारी है। राबिया ने बताया हत्या गौरतलब है कि सीबीआई का आरोप है कि जिया की मौत के वक्त एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली ने उसे तीन जून 2013 को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। वहीं, राबिया का दावा है कि जिया की हत्या की गई। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सीबीआई ने हर पहलू से इस मामले की जांच की और पाया कि यह आत्महत्या का मामला है। जिया खान ने हाउसफुल,गजनी और निशब्द में काम किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read