अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरबिहार में सरकारी अस्पताल कागज पर सुपर स्पेशलिटी! 75 की जगह 45 तरह के ही ऑपरेशन, निशांत ने बुलाई मीटिंग‘BJP छोड़िए और RJD के साथ सरकार बनाइए’, UCC घमासान के बीच नीतीश कुमार को भाई वीरेंद्र का खुला ऑफरभारत-नेपाल बॉर्डर की कुख्यात तस्कर 'चाची' गिरफ्तार, किराना की दुकान से चलाती थी जाली नोट का काला कारोबारबिहार विधान परिषद LDC/DEO फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड'पहले ड्राफ्ट देखेंगे, फिर अमित शाह से होगी बात', समान नागरिक संहिता कानून पर JDU का रुख क्लियरRJD MLA भाई वीरेंद्र की नीतीश कुमार को भाजपा का साथ छोड़ने की सलाह, बोले- नागपुर के इशारे पर चल रही सरकारबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए 'बोट एंबुलेंस' लॉन्च, आपके दरवाजे पर ही सूई-दवाई का इंतजामहजार बर्क गिरे, लाख आंधियां उट्ठें.. बिहार में बाढ़ के बीच 'नाव वाली पाठशाला' में मुस्तकबिल लिख रहे बच्चेबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सम्राट सरकार ने खोला खजाना, 8 लाख 27 हजार परिवारों को भेजे 7-7 हजार, कहा- छू...बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरबिहार में सरकारी अस्पताल कागज पर सुपर स्पेशलिटी! 75 की जगह 45 तरह के ही ऑपरेशन, निशांत ने बुलाई मीटिंग‘BJP छोड़िए और RJD के साथ सरकार बनाइए’, UCC घमासान के बीच नीतीश कुमार को भाई वीरेंद्र का खुला ऑफरभारत-नेपाल बॉर्डर की कुख्यात तस्कर 'चाची' गिरफ्तार, किराना की दुकान से चलाती थी जाली नोट का काला कारोबारबिहार विधान परिषद LDC/DEO फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड'पहले ड्राफ्ट देखेंगे, फिर अमित शाह से होगी बात', समान नागरिक संहिता कानून पर JDU का रुख क्लियरRJD MLA भाई वीरेंद्र की नीतीश कुमार को भाजपा का साथ छोड़ने की सलाह, बोले- नागपुर के इशारे पर चल रही सरकारबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए 'बोट एंबुलेंस' लॉन्च, आपके दरवाजे पर ही सूई-दवाई का इंतजामहजार बर्क गिरे, लाख आंधियां उट्ठें.. बिहार में बाढ़ के बीच 'नाव वाली पाठशाला' में मुस्तकबिल लिख रहे बच्चेबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सम्राट सरकार ने खोला खजाना, 8 लाख 27 हजार परिवारों को भेजे 7-7 हजार, कहा- छू...

Article Advertisement

Education

अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया

अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार के किशनगंज में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे गिरिराज सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज आग बबूला हो गए और

अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया

Article Advertisement

अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार के किशनगंज में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे गिरिराज सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज आग बबूला हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर बरस पड़े। बाद में नाराज होकर वे सर्किट हाउस लौट गए। बाद में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने उन्हें मनाया और फिर गिरिराज बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज की माता गुजरी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पहुंचे। यहां मेडिकल कॉलेज में बीजेपी सांसद, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ शाम में अहम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी जब अपनी गाड़ी से बैठक में शामिल होने पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गाड़ी के साथ अंदर जाने से रोक दिया। गिरिराज गुस्सा हो गए और फिर सर्किट हाउस लौट गए। बाद में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाया और गिरिराज बैठक में शामिल हुए। राधामोहन सिंह भी गेट से पैदल गए बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमजीएम स्थित कार्यक्रम स्थल में बिना पास के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। एमजीएम के गेट नम्बर 2 में वीआईपी को प्रवेश की एंट्री थी। सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राधामोहन सिंह की गाड़ी को भी सुरक्षा कर्मियों ने गेट के बाहर रुकवा दिया। इसके बाद इन्हें पैदल ही गेट के अंदर जाना पड़ा। वहीं, कई मंत्रियों के सिर्फ एक वाहन के प्रवेश की अनुमति दी गई। उनके एस्कॉर्ड वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया गया। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भी इसी गेट से प्रवेश किया और फिर बैठक में शामिल हुए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read