क्राइम से कराह उठा बिहार: बेगूसराय में फायरिंग, पटना में अपहरण, अब भागलपुर में बिजनेसमैन की हत्या क्राइम से कराह रहा है।
सरकार के बड़े बड़े दावों के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद हैं वहीं पुलिस प्रशासन पस्त है।
बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने 4 थाना क्षेत्रों से गुजरते हुए करीब 30 किलोमीटर तक फायरिंग कर एक की जान ले ली और दहशत फैला दिया।
लेकिन, पुलिस पकड़ नहीं पाई।
यह आग ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि एक दिन बाद राजधानी पटना में अस्पताल मालिकों का अपरहण कर अपराधियों ने कानून व्यवस्था को कड़ी चुनौती दी।
बेलगाम अपराधी यहीं नही रुके।
एक बार फिर बुधवार की रात भागलपुर में सिल्क कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी बुधवार की रात नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला निवासी सिल्क के बड़े कारोबारी मोहम्मद अफजाल को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला।
घटना लगभग 10:30 बजे की है।
घर के ही पास चार बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
कारोबारी अफजाल को चार गोली लगने की बात पुलिस अधिकारी बता रहे हैं।
उन्हें तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी बाबूराम, एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात, एएसपी सिटी शुभम आर्य सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे।
सिल्क कारोबारी मोहम्मद अफजाल नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला के रहने वाले थे।
मोमिन टोला मोड़ पर ही उनकी दुकान के पीछे घर भी है।
वे घर से निकल कर दुकान के पास लगी बाइक लेने के लिए आए थे, उसी दौरान पहले से मौजूद बाइक पर सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश चंपानगर की तरफ भाग निकले।
गोलियों की आवाज सुन कारोबारी के परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अफजाल का व्यवसाय काफी बड़ा था और कई राज्यों में वे सिल्क के कपड़ों की सप्लाई करते थे।
Article Advertisement
Crime
क्राइम से कराह उठा बिहार: बेगूसराय में फायरिंग, पटना में अपहरण, अब भागलपुर में बिजनेसमैन की हत्या
क्राइम से कराह उठा बिहार: बेगूसराय में फायरिंग, पटना में अपहरण, अब भागलपुर में बिजनेसमैन की हत्या क्राइम से कराह रहा है। सरकार के बड़े बड़े दावों के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद हैं वहीं पुलिस प्रशासन पस्त है। बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने 4 थाना क्षेत्रों से गुजरते हुए करीब 30 किलोमीटर तक फायरि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
