लाश के साथ हवस बुझाई और फिर…कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के आरोपी के खुलासे सुन दहल जाएगा दिल अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले ने अपना गुनाह कबूल लिया है और चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।
उसने पुलिस को बताया कि उसने वारदात को कितनी हैवानियत से अंजाम दिया?
Education
लाश के साथ हवस बुझाई और फिर…कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के आरोपी के खुलासे सुन दहल जाएगा दिल
लाश के साथ हवस बुझाई और फिर…कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के आरोपी के खुलासे सुन दहल जाएगा दिल अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले ने अपना गुनाह कबूल लिया है और चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसने वारदात को कितनी हैवानियत से अंजाम दिया? Kolkata Doctor Rape Murder

Article Advertisement
Article Advertisement
Kolkata Doctor Rape Murder Case Latest Updates: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं।
वहीं हैवानियत दिखाने वाला आरोपी संजय रॉय पुलिस की गिरफ्त में है, जिसने पूछताछ में ऐसे-ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर पुलिस वालों का भी खून खौल गया।
आरोपी ने महिला डॉक्टर के किस तरह और किस हद तक हैवानियत की, इसका खुलासा उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए किया।
वारदात 8 अगस्त की रात को अंजाम दी गई थी।
9 अगस्त की सुबह महिला डॉक्टर की लाश बुरी हालत में मिली थी।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) मामले की CBI जांच की मांग की है।
वहीं पुलिस ने मामले के बारे में ताजा अपडेट देते हुए कई दावे किए हैं, जैसे… सोते समय हत्या और उसके बाद दुष्कर्म मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने महिला डॉक्टर की हत्या सोते समय कर दी थी।
उसने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा और फिर लाश के साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान ही उसने हैवानियत दिखाते हुए मर चुकी डॉक्टर के शरीर पर चोटें मारी।
क्योंकि मौत हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था, इसलिए जख्मों से खून निकल रहा था।
घर जाकर खून से सने कपड़े-जूते धोए पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने वारदात अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की।
आरोपी संजय ने पूछताछ में कबूला कि वारदात अंजाम देने के बाद वह घर जाकर सो गया और सुबह उठकर अपने कपड़े-जूते धोए, क्योंकि उन पर खून लगा था।
आरोपी के जूतों पर खून के धब्बे मिल हैं।
वहीं उसकी निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
वारदात से पहले पोर्न वीडियो देखी थी पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी संजय को शराब पीने और पोर्न वीडियो देखने की लत है।
उसका फोन पोर्न वीडियोज से भरा पड़ा है।
उसने पूछताछ में खुलासा किया कि वारदात अंजाम देने से पहले भी उसने शराब पी थी और शराब पीते हुए वह पोर्न वीडियो भी देख रहा था।
4 शादियां और 3 पत्नियां छोड़ चुकीं आरोपी संजय को लेकर खुलासा हुआ है कि उसका चाल चलन ठीक नहीं था।
उसने 4 शादियां की थीं, लेकिन उसके गलत चरित्र के कारण उसकी 3 पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं।
तीनों ने उससे तलाक ले लिया था।
वहीं चौथी पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी।
पिछले साल ही उसकी चौथी पत्नी की मौत हुई।
बिना रोक-टोक मिलती थी अस्पताल में एंट्री आरोपी संजय को लेकर अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की गई तो पता चला कि संजय एक वॉलंटियर था।
उसका ऑफिशियली हॉस्पिटल से कनेक्शन नहीं था, लेकिन वॉलंटियर होने के नाते वह अस्पताल में बिना रोक-टोक के आता और जाता था।
इस वजह से वारदात अंजाम देने के बाद वह आसानी से अस्पताल से निकल गया और किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ, क्योंकि वारदात की रात भी उसे अस्पताल में अंदर आते देखा गया।
4 से 6 बजे के बीच अंजाम दी वारदात पुलिस ने दावा किया है कि वारदात 4 से 6 बजे के बीच अंजाम दी गई।
आरोपी ने खुलासा किया है कि वह वारदात की रात को अस्पताल आया था।
करीब 11 बजे वह शराब पीने के लिए अस्पताल के पीछे चला गया था।
वहीं CCTV फुटेज के अनुसार, संजय को करीब 4 बजे पिछले दरवाजे से चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में एंट्री करते हुए देखा गया।
फिर करीब पौने 5 बजे वह सेमिनार हॉल से बाहर आते दिखा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
