अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Crime

खेत में मिली मौसेरे भाई-बहन की लाश, शाम से लापता थे दोनों

खेत में मिली मौसेरे भाई-बहन की लाश, शाम से लापता थे दोनों रोहतास में मौसेरे भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. सासाराम: बिहार के रोहतास में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. आलम ये है कि आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं. ताज

खेत में मिली मौसेरे भाई-बहन की लाश, शाम से लापता थे दोनों

Article Advertisement

खेत में मिली मौसेरे भाई-बहन की लाश, शाम से लापता थे दोनों रोहतास में मौसेरे भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. सासाराम: बिहार के रोहतास में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. आलम ये है कि आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं. ताजा मामला जिले के बिक्रमगंज इलाके का है. जहां दो शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक युवक और युवती आपस में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं. वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. खेत में मिले मौसेरे भाई-बहन के शव: मिली जानकारी के मुताबिक नटवार थाना के सरांव गांव में एक लड़का और एक लड़की की लाश खेत से बरामद हुई है. मृतक की पहचान सरांव गांव के 16 वर्षीय कश्मीरा कुमारी और उसके मौसेरे भाई विकास कुमार के रूप में हुई है. शाम से लापता थे दोनों: घटना के संबंध में बताया जाता है कि लड़का-लड़की शुक्रवार शाम से ही लापता थे. परिजन उनकी तलाश कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि आज खेत से दोनों के शव मिले हैं. दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन हैं. सुनील चौधरी की बेटी कश्मीरा और लोरिया गांव के गुप्तेश्वर चौधरी के बेटे विकास की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. क्या बोले एसडीपीओ?: वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह का घाव का निशान नहीं है. मौके से एक सफेद रंग का पाउडर और मृतक लड़के की जेब से लाइटर भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. "पूरे प्रकरण की एफएसएल जांच कराई गई है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया. पूरे घटना की गहनता से जांच की जा रही है. वहीं दोनों शवों के शरीर पर फिलहाल किसी भी तरह के चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं."- कुमार संजय, एसडीपीओ, बिक्रमगंज

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read