अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

डाबडी़ के मधु विहार इलाके में पत्नी के अवैध-संबंध के शक में हत्यारे पति ने पत्नी का गला रेत कर खुद को किया घायल,पांच साल के बच्चे ने किया मां की हत्या का खुलासा ।

डाबडी़ के मधु विहार इलाके में पत्नी के अवैध-संबंध के शक में हत्यारे पति ने पत्नी का गला रेत कर खुद को किया घायल,पांच साल के बच्चे ने किया मां की हत्या का खुलासा । डाबड़ी थाने मधु-विहार इलाके के भरत विहार गली नंबर 10,D-22 घर में घरेलू-हिंसा की शिकायत दर्ज कराई गई । सूचना मिलते ही डाबड़ी एसीपी अनिल दु

डाबडी़ के मधु विहार इलाके में पत्नी के अवैध-संबंध के शक में हत्यारे पति ने पत्नी का गला रेत कर खुद को किया घायल,पांच साल के बच्चे ने किया मां की हत्या का खुलासा ।

Article Advertisement

डाबडी़ के मधु विहार इलाके में पत्नी के अवैध-संबंध के शक में हत्यारे पति ने पत्नी का गला रेत कर खुद को किया घायल,पांच साल के बच्चे ने किया मां की हत्या का खुलासा । डाबड़ी थाने मधु-विहार इलाके के भरत विहार गली नंबर 10,D-22 घर में घरेलू-हिंसा की शिकायत दर्ज कराई गई ।

Article Advertisement

सूचना मिलते ही डाबड़ी एसीपी अनिल दुरेजा के दिशा-निर्देशन में एसएचओ हेंमत कुमार के नेतृत्व में एसआई जगदीश घटनास्थल पर पहुंचे, मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर एक महिला को बुरी तरह से जख्मी हालत में मृत पाया और दूसरे कमरे में उसके पति जिसके सिर व हाथ से खून निकल रहा था को घायल-अवस्था में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया । द्वारका उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने मीडिया-समक्ष बताते हुए कहा अस्पताल में भर्ती उसके पति भानुप्रताप के इलाज दौरान उसके छोटे पांच साल के बच्चे ने पुलिस को बताया,उसके पिता के हाथ में बेसबॉल बैट था जिससे उसने उसकी मां के सिर पर हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया और बेहोश होने पर रसोईघर के चाकू से उसकी गर्दन रेतकर मौत के घाट उतार दिया । घायल भानु प्रताप को जैसे ही अस्पताल से छुट्टी मिली उसे हत्या के जुर्म में पुलिस हिरासत में ले लिया गया । पुलिस कड़ी पूछताछ दौरान आरोपित हत्यारे ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया,उसे शक था कि उसकी बीवी का किसी के साथ अवैध संबंध है इस बात को लेकर उनका हर रोज झगड़ा होता था । घटना वाले दिन भी झगडे़ दौरान गुस्से मे आकर बेसबॉल बैट से अपनी पत्नी के सिर पर कई बार कर दिए जिससे वह बेहोश हो गई तब उसने चाकू से पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और पुलिस से बचने के लिए दूसरे कमरे में जाकर खुद को घायल कर लिया था । पुलिस द्वारा हत्या में इस्तेमाल बैट और चाकू बरामद करते हुए हत्या मामले मे U/s 302 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से आगे की तफ्तीश जारी है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read

डाबडी़ के मधु विहार इलाके में पत्नी के अवैध-संबंध के शक में हत्यारे पति ने पत्नी का गला रेत कर खुद को किया घायल,पांच साल के बच्चे ने किया मां की हत्या का खुलासा । | Seemanchal Live