अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

उत्तर प्रदेश : अराजक तत्वों ने डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

बलिया उत्तर प्रदेश, 30 मार्च बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला सामने आया है। उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने मंगलवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा गांव में सोमवार तड़के अराजक तत्वों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का द

उत्तर प्रदेश : अराजक तत्वों ने डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Article Advertisement

बलिया उत्तर प्रदेश, 30 मार्च बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला सामने आया है। उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने मंगलवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा गांव में सोमवार तड़के अराजक तत्वों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों, खासकर दलितों में आक्रोश व्याप्त हो गया। यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा नयी प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि इस मामले में अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार की शिकायत पर भीमपुरा थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read