अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

इस वर्ष बिहार में महापर्व छठ के दौरान डूबने से कुल 58 लोगों की मौत हुई

इस वर्ष बिहार में महापर्व छठ के दौरान डूबने से कुल 58 लोगों की मौत हुई महपर्व छठ के दौरान पूरे राज्य में नदियों, तालाबों और पोखरों में डूबने से 58 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 27 लोगों की मौत कोसी, सीमांचल व पूर्व बिहार में हुई। उत्तर बिहार और मिथिलांचल में 13 लोगों की जान चली गई जबकि दक्षिण और म

इस वर्ष बिहार में महापर्व छठ के दौरान डूबने से कुल 58 लोगों की मौत हुई

Article Advertisement

इस वर्ष बिहार में महापर्व छठ के दौरान डूबने से कुल 58 लोगों की मौत हुई महपर्व छठ के दौरान पूरे राज्य में नदियों, तालाबों और पोखरों में डूबने से 58 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 27 लोगों की मौत कोसी, सीमांचल व पूर्व बिहार में हुई।

Article Advertisement

उत्तर बिहार और मिथिलांचल में 13 लोगों की जान चली गई जबकि दक्षिण और मध्य बिहार में 18 लोग डूब गए। इनमें पटना जिले के भी चार लोग शामिल हैं। मृतकों में अधिकतर बच्चे हैं। सभी की मौत अघ्र्य देने के दौरान या तालाब-पोखरों के निर्माण के दौरान डूबने से हुई। भागलपुर और खगड़िया में पांच-पांच जबकि कटिहार और पूर्णिया में चार-चार लोगों की जान चली गई। वहीं मधेपुरा और सहरसा में तीन-तीन तथा लखीसराय, जमुई और बांका में एक-एक मौत हो गई। दूसरी ओर वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक और पांच बच्चे शामिल हैं। वहीं, बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर में छठ घाट पर स्नान के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि, मंझौल में बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल में एक युवक की मौत हो गई। उधर, बोधगया में महुड़र गांव स्थित जमुनईया नदी में डूबने से किशोर की मौत जबकि बाराचट्टी ससुराल आए युवक की आहर में डूबने से जान चली गई। रोहतास जिले में भी डूबने से दो बच्चों की जान चली गई। भोजपुर के सहार के बड़ुई में सोन नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। जबकि अरवल में सोन नदी में एक युवक की डूब गया। उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर में पांच लोग डूब गए जबकि समस्तीपुर, दरभंगा और पूर्वी चंपारण में दो-दो लोगों की जान चली गई। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read