अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

डलिया धार पार करने के क्रम में डूबा युवक, मौत

डलिया धार पार करने के क्रम में डूबा युवक, मौत पूर्णिया। डलिया धार में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक गणेश उरांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बियारपुर पंचायत वार्ड नंबर 2 डलिया हुसैनाबाद गाव का निवासी था। बताया जा रहा है कि गणेश उराव शुक्रवार की शाम रामपुर पंचायत अंतर्गत डलिया घाट अपने

डलिया धार पार करने के क्रम में डूबा युवक, मौत

Article Advertisement

डलिया धार पार करने के क्रम में डूबा युवक, मौत पूर्णिया। डलिया धार में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक गणेश उरांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बियारपुर पंचायत वार्ड नंबर 2 डलिया हुसैनाबाद गाव का निवासी था। बताया जा रहा है कि गणेश उराव शुक्रवार की शाम रामपुर पंचायत अंतर्गत डलिया घाट अपने साढू के घर जा रहा था।

Article Advertisement

रास्ते में डलिया धार को पार करने के क्रम में वह नदी में डूब गया। शनिवार को जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो, उनकी पत्‍‌नी व परिजन ने उनके साढ़ू से फोन पर बात की। तो उन्होंने बताया कि वह यहा आया ही नहीं है। जिसके बाद सभी उसे ढूंढने में लग गए। इसी क्रम में शनिवार की शाम ग्रामीणों ने धार में एक शव को तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना गाव वालों को दी। जब शव को बाहर निकाला गया तो शव की पहचान गणेश उराव के रूप में हुई। वह रानीपतरा रैक प्वाइंट में मजदूर का काम करता था। घटना की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया धीरेंद्र यादव परिजन से मिलकर उन्हें सात्वना दी तथा कबीर अंत्येष्टि की राशि उनकी पत्‍‌नी की दिया। मौके पर मुफस्सिल थाना के एसआइ जहागीर अंसारी सदल बल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read