नदी में डूबने से दो युवकों की मौत से कोहराम रतवारा सहायक थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की शाम डूबने से दो युवक की मौत हो गयी।
छठ के मौके पर में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पांव फिसलने से दोनों घटनाएं घटीं।
दोनों हादसे के बाद छठ का उत्सवी माहौल गम में तब्दील हो गया।
बताया गया कि खापुर पंचायत के कोदराघाट धार में अर्घ्य देने के दौरान सत्यनारायण शर्मा का पुत्र ललटुन कुमार शर्मा (22) नदी में डूब गया।
करीब तीन घंटा बाद ग्रामीण युवाओं की मदद से शव को बरामद किया गया।
दूसरी घटना रतवारा पंचायत के ललिया पुनर्वास गांव में भी अर्घ्य देने के दौरान घटी।
स्व. छोटेलाल मिस्त्री का पुत्र बिट्टू कुमार मिस्त्री (18) की अर्घ्य देने के दौरान डूबने से मौत हो गयी।
गोताखोरों को स्थानीय लोगों की मदद से करबी पांच घंटे बाद व शव को बरामद करने में कामयाबी मिली।
पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि दोनों घाटों पर तैराक तैनात नहीं किए गए थे।
तैराक रहने पर हादसे को टाला जा सकता था।
मौके पर अंचलाधिकारी मनोरंजन कुमार मधुकर, रतवारा थानाध्यक्ष श्रीनिवास चौधरी, प्रखंड प्रमुख नकुलदेव पासवान आदि मौजूद रहे।
अंचलाधिकारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि दोनों जगह पर लोग कम संख्या में छठ घाट में शामिल हुए थे।
किसी भी स्तर से इन घाटों की जानकारी नहीं मिल पाई थी।
इस कारण कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराई गई।
गोद भराई से पूर्व उजड़ गई सिंदूर: आलमनगर।
कोदराघाट में मृतक ललटून की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व चौसा थाना क्षेत्र के सहुरिया टोला में मंगली देवी के साथ हुई थी।
हादसे में पति की मौत होने के कारण मंगली का गोद भरने से पहले ही उनकी सिंदूर उजड़ गई।
ललटून दो भाई था जिसमें वह बड़ा था।
उसी के भरोसे बूढ़े मां बाप- सहित परिवार का भरण पोषण होता था।
वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था।
ललटून के मौत से एक परिवार में कोहराम मचने के साथ ही गांव में मातम की हो गयी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
नदी में डूबने से दो युवकों की मौत से कोहराम
नदी में डूबने से दो युवकों की मौत से कोहराम रतवारा सहायक थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की शाम डूबने से दो युवक की मौत हो गयी। छठ के मौके पर में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पांव फिसलने से दोनों घटनाएं घटीं। दोनों हादसे के बाद छठ का उत्सवी माहौल गम में तब्दील हो गया। बताया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव

Bihar
बिहार में मौसम ने बदली करवट, मानसून की विदाई के बाद बढ़ी ठंड, कई जिलों में बारिश की संभावना

Business
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का बहुप्रतीक्षित इश्यू

Jobs
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15156 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15156 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
