रिटायर्ड डीएसपी पर महिला को गायब करने का आरोप रिटायर्ड डीएसपी पर एक महिला के बेटे ने उसे गायब करवाने और अन्होनी की आशंका जाहिर की है।
इस बाबत महिला के बेटे ने एसएसपी गरिमा मलिक के दफ्तर में लिखित शिकायत दी है।
बीते छह दिसंबर से महिला गायब है।
उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा है।
मामला डीएसपी से जुड़ा है लिहाजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला के बेटे ने कुछ ऑडियो के होने का दावा किया है।
उसमें डीएसपी महिला को 20 तारीख के बाद पत्नी बनाने की बात कह रहे हैं।
इसी तरह कई आपत्तिजनक बातें डीएसपी की ओर से कही गयी हैं।
पत्रकारनगर थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपों के बात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पांच दिसंबर को हुई आखिरी बातचीत बेटे के मुताबिक बीते पांच दिसंबर को दोपहर के वक्त उसने अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बातचीत की थी।
इसके बाद छह दिसंबर की रात जब बेटे ने कॉल किया तो उसकी मां का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।
छह तारीख को ही युवक ने जब घर में पता लगाया तो उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी के मोबाइल मां के नंबर से एक मिस कॉल आया था।
अलमारी में रखी थी सीडी युवक ने जब पत्रकारनगर थाना इलाके में स्थित अपनी मां के घर की अलमारी को खंगालना शुरू किया तो उसमें रखी एक सीडी मिली।
सीडी में कुछ आवाज रिकॉर्ड थे।
उसने उस सीडी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
डीएसपी ने महिला पर किया था केस रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला के बेटे का आरोप है कि जब डीएसपी पूर्व में अगमकुआं के थानेदार थे तब उन्होंने एक केस दर्ज किया था।
उसमें महिला का नाम था।
वे अक्सर उसे फंसा देने की धमकी देते थे।
खंगाले जा रहे दोनों के सीडीआर पुलिस डीएसपी और उस महिला के कॉल डीटेल रिकॉर्ड को खंगाल रही है।
पत्रकारनगर थानेदार ने बताया कि सीडीआर की जांच के बाद बहुत कुछ साफ होगा।
डीएसपी का मोबाइल स्विच ऑफ इस पूरे प्रकरण के दौरान डीएसपी का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।
उनके करीबियों ने भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
जिस डीएसपी पर ये आरोप लगे हैं वे पूर्व में अगमकुआं और गांधी मैदान थाने के थानेदार रह चुके हैं।
Source-HINDUSTAN
India
रिटायर्ड डीएसपी पर महिला को गायब करने का आरोप
रिटायर्ड डीएसपी पर महिला को गायब करने का आरोप रिटायर्ड डीएसपी पर एक महिला के बेटे ने उसे गायब करवाने और अन्होनी की आशंका जाहिर की है। इस बाबत महिला के बेटे ने एसएसपी गरिमा मलिक के दफ्तर में लिखित शिकायत दी है। बीते छह दिसंबर से महिला गायब है। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। मामला डीएसपी स

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

India
तमिलनाडु में मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे पर भी महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 365 दिन का Paid Leave

India
कोलकाता के होटल में भीषण आग: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल; आधी रात धुएं में फंसे मेहमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


