अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

दुमका में एक शीर्ष माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

दुमका में एक शीर्ष माओवादी ने आत्मसमर्पण किया दुमका (झारखण्ड), चार अगस्त (भाषा) प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के गंगा प्रसाद राय नामक 27 वर्षीय एक सक्रिय सदस्य ने बुधवार को दुमका में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगा प्रसाद राय ने आज संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिर

दुमका में एक शीर्ष माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

Article Advertisement

दुमका में एक शीर्ष माओवादी ने आत्मसमर्पण किया दुमका (झारखण्ड), चार अगस्त (भाषा) प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के गंगा प्रसाद राय नामक 27 वर्षीय एक सक्रिय सदस्य ने बुधवार को दुमका में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगा प्रसाद राय ने आज संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुदर्शन मंडल, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के डीआईजी टी दोर्जे, दुमका के पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा सहित कई पुलिस अधिकारियों एवं दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।

Article Advertisement

इस मौके पर मंडल ने कहा कि गंगा प्रसाद राय दुमका जिले के सरुवापानी गाँव का रहने वाला है जिसने एक राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। पिछले आठ वर्षों से वह दुमका ज़िला के काठीकुंड, रामगढ़ और गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी में सक्रिय रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-2016 में गंगा प्रसाद राय माओवादी सहदेव राय उर्फ ताला दा के संपर्क में आया। सहदेव राय उर्फ ताला दा द्वारा इसको रूपये का प्रलोभन देकर माओवादी संगठन की शामिल कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सहदेव राय उर्फ ताला दा द्वारा प्रलोभन देकर संगठन में जिस उद्देश्य से शामिल किया गया वैसा कोई लाभ दस्ता द्वारा नहीं दिया गया, बल्कि संगठन द्वारा शोषण किया जाता है। गंगा प्रसाद कई मामलों में वांछित है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read