अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

ड्यूटी पर बुलाये जाने के चलते डीएसपी को अपनी शादी की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर बुलाये जाने के कारण कर्नाटक में एक पुलिस उपाधीक्षक को अपनी शादी की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी। कर्नाटक के मांड्या जिले के मालावल्ली में तैनात पुलिस उपाधीक्षक एम जे पृथ्वी की शादी पांच अप्रैल को होनी थी और उन्होंने इसके

ड्यूटी पर बुलाये जाने के चलते डीएसपी को अपनी शादी की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी

Article Advertisement

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर बुलाये जाने के कारण कर्नाटक में एक पुलिस उपाधीक्षक को अपनी शादी की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी। कर्नाटक के मांड्या जिले के मालावल्ली में तैनात पुलिस उपाधीक्षक एम जे पृथ्वी की शादी पांच अप्रैल को होनी थी और उन्होंने इसके लिये मार्च के अं​त में छुट्टी के लिये अर्जी भी दे दी थी।

Article Advertisement

हालांकि, 15 मार्च से फैली इस महामारी के कारण उन्होंने यह महसूस किया कि लोगों का एकत्र होना सही नहीं है। इसके बाद पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया। पृथ्वी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'इसके बाद हमने विवाह नहीं करने का निर्णय किया।' विवाह की तिथि आगे बढ़ाने का एक और कारण यह भी था कि मालावल्ली में उनकी उपस्थिति भी आवश्यक थी। उन्होंने कहा, 'मालावल्ली की पुलिस उपाधीक्षक होने के नाते मेरी उपस्थिति यहां बहुत महत्वपूर्ण थी। मालावल्ली को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। यह रेड जोन में है।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के यहां 11 मामले सामने आये हैं। मांड्या से लोकसभा सदस्य एस अम्बरीश ने पुलिस उपाधीक्षक के इस कदम की सराहना की है। कोरोना से कर्नाटक में मरने वालों की सख्या हुई 14 कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने शनिवार को बताया कि राज्य के विजयपुरा में कोरोना वायरस से संक्रमित 42 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14 हो गयी है। राज्य में आज संक्रमण के 25 नए मामले भी सामने आए हैं। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ''विजयपुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की घबराहट में दिल का दौरा पड़ने से 16 अप्रैल को मौत हो गई, वहीं 18 अप्रैल को आयी जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। व्यक्ति (मरीज संख्या 307) मरीज संख्या-306 और मरीज संख्या-308 के साथ बेंगलुरु गया था। कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद घबराएं नहीं क्योंकि राज्य में 104 लोग पूर्ण रूप से संक्रमण मुक्त होकर अपने घर लौट चुके हैं। मंत्री ने कहा, ''कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज संभव है और बड़ी संख्या में लोग संक्रमण मुक्त हो रहे हैं। Source:- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read