अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

India

Earthquake: जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में मची अफरा तफरी

Earthquake: जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में मची अफरा तफरी   जम्मू कश्मीर के कारगिल में आज भूकंप के झटके लगे। सुबह-सुबह भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि इलाके का मौसम भी काफी खराब है। अभी तक किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है। आज जम्मू कश

Earthquake: जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में मची अफरा तफरी

Article Advertisement

Earthquake: जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में मची अफरा तफरी   जम्मू कश्मीर के कारगिल में आज भूकंप के झटके लगे। सुबह-सुबह भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि इलाके का मौसम भी काफी खराब है। अभी तक किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है। आज जम्मू कश्मीर की धरती भूकंप के झटकों से डोल गई। कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए है, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने आसमान तक घूमते हुए देखा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह करीब सवा 7 बजे आया। जैसे ही लोगों को घर के दरवाजे और पंखे हिलते नजर आए, लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। जोरदार गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। कारगिल में अचानक मौसम भी खराब हो गया। हालांकि किसी तरह के जानी और माली नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की और इसकी तीव्रता का अनुमान लगाया।     2 महीने में चौथी बार जम्मू कश्मीर में भूकंप मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर में पिछले 2 महीने में 4 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। गत एक मई को किश्तवाड़ में भूंकप आया था। आधी रात को करीब डेढ़ बजे आए भूकंप से लोग हिल गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता करीब 3.4 मापी गई थी, लेकिन इस भूकंप के किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। इससे पहले 19 अप्रैल को भी कारगिल और लद्दाख इलाके में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 थी। 18 अप्रैल को भी किश्तवाड़ में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 4 थी। एक बार फिर आज सुबह कारगिल सेक्टर में भूकंप आने से भू-वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कारगिल देश के संवेदनशील इलाकों में से एक है।   जम्मू कश्मीर चौथे भूकंप जोन में शामिल भूकंप के खतरों को ध्यान में रखते हुए भू-वैज्ञानिकों ने पूरे देश को 5 जोन में बांटा है। जम्मू कश्मीर चौथे जोन में शामिल है। इस प्रदेश का श्रीनगर भूकंप के लिहाज के सबसे संवदेनशील शहरों में से एक है। वहीं पहाड़ी राज्य होने के कारण जम्मू कश्मीर में भूकंप आने का खतरा भी ज्यादा रहता है। इस जोन में जम्मू कश्मीर के अलावा लेह लद्दाख, मणिपुर का सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार-नेपाल बॉर्डर इलाका भी शामिल है। पिछले 6 महीनों की बात करें तो दिल्ली में कई बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read