भारत के साथ सामरिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है: शीर्ष अधिकारी वाशिंगटन, 29 जुलाई (भाषा) अमेरिका के शीर्ष राजनयिक डोनाल्ड लू ने कहा कि भारत के साथ तेजी से बढ़ते सामरिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में हैं।
Business
भारत के साथ सामरिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है: शीर्ष अधिकारी
भारत के साथ सामरिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है: शीर्ष अधिकारी वाशिंगटन, 29 जुलाई (भाषा) अमेरिका के शीर्ष राजनयिक डोनाल्ड लू ने कहा कि भारत के साथ तेजी से बढ़ते सामरिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ड

Article Advertisement
Article Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड लू को दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री के पद के लिए नामित किया है।
लू ने उनके नाम की पुष्टि के लिए हो रही सुनवाई के दौरान ‘सीनेट फॉरेन रिलेशन्स कमेटी’ के सदस्यों से कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दो महाशक्तियों के तौर पर ‘‘ हमें यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि हमारे एशियाई भागीदार संप्रभु एवं स्वतंत्र रहें और किसी एक का प्रभुत्व न हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे राष्ट्रीय हित में है कि हम भारत के साथ अपने तेजी से बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना जारी रखें, साथ ही मानवाधिकारों और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में भी खुलकर बात करें।
दो बड़े लोकतंत्रों के रूप में, हमें यह उदाहरण पेश करना चाहिए कि लोकतंत्र शांति, स्थिरता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को क्यों बढ़ावा देता है।’’ विदेश विभाग में अपनी 30 वर्ष की सेवा के दौरान, लू ने भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया में काम किया है।
लू ने कहा, ‘‘दो बड़ी मुक्त बाजार अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम एक अधिक स्थिर और समावेशी वैश्विक अर्थव्यवस्था का निर्माण कर सकते हैं।
विश्व के 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीकों के निर्माता के तौर पर भारत ने वैश्विक महामारी से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मैं इस वैश्विक महामारी का अंत करने के लिए भारत के साथ काम करूंगा।
मैं जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत और हमारे साझेदारों के साथ काम करने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं।’’ सीनेट की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज़ ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध बढ़ रहे हैं, जिसे अमेरिका में एक जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे राजनयिक हमारे अहम मूल्यों का सम्मान करते हुए इस संबंध को गहरा करेंगे।
साथ ही बांग्लादेश में, मैं श्रम अधिकारों और यूनियनों की स्थापना की वकालत करना जारी रखूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर क्षेत्र में श्रमिक सुरक्षित परिस्थितियों में काम कर सकें।’’ वहीं, लू ने कहा कि अमेरिका के 20 साल से अधिक समय से पाकिस्तान के साथ परिभाषित संबंध हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे नाम की पुष्टि होने पर, मैं मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, आतंकवाद विरोधी सहयोग और अमेरिकी निवेशकों के लिए बेहतर कारोबारी माहौल बनाने के लिए पाकिस्तान के साथ मित्रता के अपने लंबे इतिहास को आगे बढ़ाऊंगा।’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
