अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था के अनुमान को 2.1 प्रतिशत बढ़ाया

चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था के अनुमान को 2.1 प्रतिशत बढ़ाया चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था के अनुमान को संशोधित करते हुए 2.1 प्रतिशत बढ़ा दिया है। गणना के नतीजों के बाद चीन ने 2018 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान को संशोधित कर 91,930 अरब युआन या 13,100 अरब डॉलर कर दिया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी

चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था के अनुमान को 2.1 प्रतिशत बढ़ाया

Article Advertisement

चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था के अनुमान को 2.1 प्रतिशत बढ़ाया चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था के अनुमान को संशोधित करते हुए 2.1 प्रतिशत बढ़ा दिया है। गणना के नतीजों के बाद चीन ने 2018 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान को संशोधित कर 91,930 अरब युआन या 13,100 अरब डॉलर कर दिया है।

Article Advertisement

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने शुक्रवार को इस संशोधन के बारे में जानकारी दी। इससे चीन के कम्युनिस्ट नेताओं के 2010 से 2020 के दौरान देश की जीडीपी के आकार को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने की संभावना बढ़ गई है। सरकार की योजना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के जीडीपी वृद्धि के संशोधित अनुमान को भी जारी करने की है। हालांकि, सरकार की ओर यह नहीं बताया गया है कि इसे कब जारी किया जाएगा। पिछले अनुमान में 2018 में देश की जीडीपी 90,030 अरब युआन या 12,800 अरब डॉलर आंका गया था। यह 2018 में अमेरिका के 20,500 अरब डॉलर के जीडीपी से काफी पीछे है। हालांकि, 2018 में अमेरिका की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत रही थी जो चीन की तुलना में काफी कम है। चालू साल की जुलाई-सितंबर की तिमाही में चीन की वृद्धि दर छह प्रतिशत रही है। यह 1992 की सबसे धीमी वृद्धि है। अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के चलते चीन के विनिर्माण क्षेत्र की मांग प्रभावित हुई है। चीन की तेज वृद्धि और 1.4 अरब की आबादी के साथ माना जा रहा है कि वह जल्द अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read