अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, पूछताछ के बाद ED ने एक और मामला किया दर्ज

लालू यादव के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ते ही जा रही है. कभी मीसा भारती तो कभी तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही है. जहां तेजस्वी यादव से ईडी ने कल घंटों पूछताछ की थी. वहीं, अब उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली है. ईडी ने उन पर अब एक दूसरा मामला दर्ज किया है. उनके उपर धन-शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए की आपराध

तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, पूछताछ के बाद ED ने एक और मामला किया दर्ज

Article Advertisement

लालू यादव के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ते ही जा रही है. कभी मीसा भारती तो कभी तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही है. जहां तेजस्वी यादव से ईडी ने कल घंटों पूछताछ की थी. वहीं, अब उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली है. ईडी ने उन पर अब एक दूसरा मामला दर्ज किया है. उनके उपर धन-शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जिसको लेकर अब उनसे पूछताछ होगी. सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर इस मामले को दर्ज किया गया है. घंटों ED ने की पूछताछ रेलवे में नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में तेजस्वी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कल पूछताछ की थी. रात करीब 9 बजे तक उनसे ED ने पूछताछ की है और अब उनके खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया. जो की धन-शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है. बताया जा रहा है कि कल रात करीब 9 बजे के बाद तेजस्वी ईडी दफ्तर के बाहर निकले और उसके बाद सीधे अपने पिता लालू यादव के पास चले गए. 25 मार्च को सीबीआई ने की थी पूछताछ ईडी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि केंद्र की हर एजेंसी से पूछताछ में वह सहयोग कर रहे. वहीं, इससे पहले 25 मार्च को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था. सीबीआई ने घंटों उनसे पूछताछ की थी. बता दें कि तेजस्वी यादव को सीबीआई काफी दिनों से पूछताछ के लिए बुला रही थी, लेकीन हर बार वो बहाना बना देते थे. कहा जाता है कि गिरफ्तारी के डर से वो सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे. जब सीबीआई ने उन्हें ये भरोसा दिया कि केवल पूछताछ होगी गिरफ्तारी नहीं होगी तब वो सीबीआई के सामने पेश हुए थे. जिसके बाद उनसे घंटों पूछताछ की गई थी.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read