अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

तकनीकी शिक्षा संस्थानों, स्कूलों में नहीं वसूली जा सकेगी मनमानी फीस, AICTE-MHRD के सख्त निर्देश

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में अब प्राइवेट स्कूल छात्रों से एक साथ 3 महीने की फीस नहीं वसूल सकेंगे। इस संदर्भ में विभिन्न राज्य सरकारों ने निर्णय लिया है। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी देशभर के निजी स्कूलों से 3 महीने की फीस एक साथ न वसूल

तकनीकी शिक्षा संस्थानों, स्कूलों में नहीं वसूली जा सकेगी मनमानी फीस, AICTE-MHRD के सख्त निर्देश

Article Advertisement

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में अब प्राइवेट स्कूल छात्रों से एक साथ 3 महीने की फीस नहीं वसूल सकेंगे। इस संदर्भ में विभिन्न राज्य सरकारों ने निर्णय लिया है। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी देशभर के निजी स्कूलों से 3 महीने की फीस एक साथ न वसूलने को कहा है। तकनीकी शिक्षा संस्थानों को एआईसीटीई के सख्त निर्देश- स्कूली छात्रों के अलावा इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर और फामेर्सी से जुड़े कॉलेज एवं संस्थान भी लॉकडाउन के दौरान छात्रों को फीस जमा कराने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां कार्यरत शिक्षकों को नियमित वेतन भी दिया जाएगा। एआईसीटीई के सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार ने इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं।   किताबों और यूनिफॉर्म फीस भी नहीं वसूल पाएंगे- राजस्थान में 9 अप्रैल को यह निर्णय लिया था। इसके बाद हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश व पंजाब की सरकारों ने भी ऐसे ही निर्णय लिए हैं। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने सभी डिविजनल एजुकेशन ऑफिसर्स को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि राज्य का कोई भी प्राइवेट स्कूल 3 महीने की फीस एक साथ न लें। लॉकडाउन के दौरान छात्रों से स्कूल की पुस्तकों, यूनिफॉर्म और ट्रांसपोर्ट के पैसे भी न वसूलने के आदेश जारी किए गए हैं।   अभिभावकों से मिल रही थी शिकायत- दरअसल पंजाब, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा समेत कई स्थानों पर प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्रों के अभिभावकों को 3 माह की फीस और ट्रांसपोर्ट चार्जेज जमा करने का नोटिस भेजा गया। प्राइवेट स्कूलों द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद विभिन्न राज्य सरकारों ने तुरंत प्रभाव से 3 महीने की फीस एक साथ न वसूलने का आदेश जारी किया है। निशंक ने कहा, “देशभर से कई अभिभावकों द्वारा मेरे संज्ञान में यह बात लाई गई है कि इस संकट के समय में भी कई स्कूल अपनी सालाना फीस में वृद्धि और तीन महीने की वर्तमान फीस एक साथ ले रहे हैं। इस वैश्विक आपदा के समय मेरा सभी स्कूलों से निवेदन है की सालाना स्कूल फीस वृद्धि और तीन महीने की फीस एक साथ न लेने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।”   दिल्‍ली में फीस बढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत- वहीं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “कोई भी प्राइवेट स्कूल कोरोना संकट और लॉकडाउन के इस दौर में स्कूल फीस नहीं बढ़ाएगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई स्कूल 3 महीने की फीस एक साथ मांगता है या फीस वृद्धि करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read