Eid ul-Adha 2024: बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, नोएडा में धारा 144 लागू Eid ul-Adha Security: देशभर में बकरीद का त्योहार कल यानी सोमवार को मनाया जाएगा. ऐसे में हर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. खासकर उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बकरीद के त्योहार को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं. इस बीच बाजारों में भीड़ बढ़ गई है. इसी के साथ कुर्बानी के लिए पशु मंडियों में भी बकरों की जमकर खरीददारी हो रही है. बकरीद को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है. बता दें कि बकरीद को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है. जो मुस्लिम धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. बकरीद के त्योहार को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्थान बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही प्रशासन ने जानवरों की कुर्बानी के लिए भी नियम बनाए हैं. साथ ही चिन्हित जगहों पर ही कुर्बानी करने की इजाजत दी गई है. बकरीद को देखते हुए पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है उत्तर प्रदेश में भी बढ़ाई गई सुरक्षा बता दें कि बकरीद के चलते उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राजधानी लखनऊ समेत राज्य के सभी प्रमुख शहरों में पुलिस को तैनात कर दिया गया है. लखनऊ में भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी गश्त कर रहे हैं इसके साथ ही शहर के संवेदनशील इलाकों पर भी नजर बनाए हुए हैं. इस दौरान पुलिस टीम को घंटाघर इलाके में गश्त करते हुए देखा गया. पुराने लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीमों ने हालात का जायजा लिया. बकरीद के मौके पर पुलिस किसी भी सूरत में माहौल को खराब होना नहीं देना चाहती. नोएडा-ग्रेटर नोएडा लगाई गई धारा 144 बकरीद के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में धारा 144 लागू कर दी गई है. बकरीद और ज्येष्ठ गंगा दशहरा के चलते गौतमबुद्धनगर में रविवार से बुधवार तक अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. पुलिस के आदेश के मुताबिक, बिना विशेष अनुमित के सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक प्रार्थना, पूजा, जुलूस और अन्य धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) हिरदेश कठेरिया के मुताबिक, असामाजिक तत्वों से लोक व्यवस्था को संभावित खतरा को देखते हुए इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ऐसे लोग शांति भंग कर सकते हैं. सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था कड़ी करने के दिए निर्देश वहीं बकरीद के चलते यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सतर्क हैं. सीएम योगी ने दोनों त्योहारों के मौके पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों संग बैठक की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 16 जून को गंगा दशहरा, 17 जून को बकरीद, 18 जून को ज्येष्ठ माह का मंगल का पर्व और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. वहीं जुलाई में मोहर्रम और कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम होने हैं. इसलिये ये समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है. सीएम योगी ने शासन-प्रशासन को 24 घंटे एक्टिव मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. प्रतिबंधित जानवरों की न करें कुर्बानी इस के साथ ही सीएम योगी ने कहा है कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए पहले से स्थान तय होना चाहिए. इसके अलावा विवादित या संवेदनशील स्थलों पर भी कुर्बानी नहीं की जानी चाहिए. साथ ही हर हाल में ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं हो. सीएम योगी ने कहा कि नमाज परंपरानुसार एक निर्धारित स्थल पर ही हो. सड़कों पर नमाज नहीं होनी चाहिए. आस्था का सम्मान करें, लेकिन किसी नई परंपरा को प्रोत्साहन न दें. यदि कोई भी कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
Article Advertisement
Crime
Eid ul-Adha 2024: बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, नोएडा में धारा 144 लागू
Eid ul-Adha 2024: बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, नोएडा में धारा 144 लागू Eid ul-Adha Security: देशभर में बकरीद का त्योहार कल यानी सोमवार को मनाया जाएगा. ऐसे में हर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. खासकर उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बकरीद के त्योहार क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
