अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

तेजस्वी यादव की सभा में जमकर चलीं कुर्सियां, मची भगदड़, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव की सभा में जमकर चलीं कुर्सियां, मची भगदड़, जानें पूरा मामला बिहार के सिमरी बख्तियारपुर उपचुनाव में सभा करने आये विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में समर्थकों के बीच विवाद में जमकर कुर्सियां चलीं। मची भगदड़ के बीच तेजस्वी को सुरक्षा घेरे में लेते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर हं

तेजस्वी यादव की सभा में जमकर चलीं कुर्सियां, मची भगदड़, जानें पूरा मामला

Article Advertisement

तेजस्वी यादव की सभा में जमकर चलीं कुर्सियां, मची भगदड़, जानें पूरा मामला बिहार के सिमरी बख्तियारपुर उपचुनाव में सभा करने आये विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में समर्थकों के बीच विवाद में जमकर कुर्सियां चलीं।

Article Advertisement

मची भगदड़ के बीच तेजस्वी को सुरक्षा घेरे में लेते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को सभास्थल से बाहर खदेड़ स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। सिमरी बख्तियारपुर हाईस्कूल मैदान में पौने तीन बजे मंच पर पहुंचे तेजस्वी को माला पहनाने की होड़ मच गई। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक युवक ने भी मंच पर चढ़ उन्हें माला पहना वहीं रुक गया। नीचे जाने को कहने पर वह संचालक से उलझते हाथापाई करने लगा। नीचे मौजूद उसके साथी हंगामा करने लगे। रोकने की कोशिश के बीच दर्शक दीर्घा में एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी जाने लगी। मंच से नेताओं द्वारा किए जा रहे शांत होने की अपील बेअसर रही। चारों ओर अफरातफरी मच गई। मंच पर घेरा बना बॉडीगार्ड सहित पुलिसकर्मियों ने तेजस्वी को सुरक्षित किया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के जवानों ने लाठियां भांज हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल हुए। पुलिस ने मंच पर जबरन चढ़कर माला पहनाने वाले मिथिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है। यह सलखुआ का रहनेवाला है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read