चुनाव की सारी तैयारी समय पर पूरी करें सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा उप चुनाव की तैयारी तेज हो गई है।
जिला जिला स्कूल में ईवीएम सीलिंग का कार्य चल रहा है।
बुधवार को डीएम डा. शैलजा शर्मा ने ईवीएम सीलिंग कार्य का निरीक्षण किया।
Bihar
चुनाव की सारी तैयारी समय पर पूरी करें
चुनाव की सारी तैयारी समय पर पूरी करें सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा उप चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जिला जिला स्कूल में ईवीएम सीलिंग का कार्य चल रहा है। बुधवार को डीएम डा. शैलजा शर्मा ने ईवीएम सीलिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम सीलिंग में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उन्होंने उनके द्वा

Article Advertisement
Article Advertisement
उन्होंने ईवीएम सीलिंग में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उन्होंने उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान ईवीएम के माध्यम से किया जाना हैे।
इसलिए किसी प्रकार की त्रुटि ना हो।
ईवीएम कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह- डीडीसी राजेश कुमार सिंह एवं निर्वाची पदाधिकारी सह सिमरी एसडीओ वीरेन्द्र कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को निर्वाचन तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने इसके बाद जिला स्कूल में बने वज्रगृह एवं मतगणना हॉल का भी निरीक्षण किया।
मतगणना हॉल में बैरिकेटिंग, पंखा, प्रकाश व बैठने की व्यवस्था सहित अन्य कार्यो की विस्तृत जानकारी उप विकास आयुक्त से लेते तैयारियां को ससमय पूरा कर लेने का निर्देश दिये।
मतदाताओं के लिए जानकारी व सहायता पुस्तिका : विधान सभा उप निर्वाचन के अवसर पर मतदान की तिथि 21 अक्टूबर को मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने के अपील करते हुए मतदाताओं के लिए जानकारी एवं सहायता पुस्तिका जारी किया है।
डीएम कहा की विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदाता परिवारों को एक-एक मतदाताओं के लिए जानकारी एवं सहायता पुस्तिका उपलब्ध कराई जा रही है।
इस पुस्तिका में मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदान करने की सभी प्रक्रियाओं को चित्रयुक्त रूप में सहज एवं सरल भाषा में विवरण दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु सभी मतदाता परिवारों को यह पुस्तिका उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके माध्यम से समान्य मतदाता के रूप में किस प्रकार से पंजीकृत कराया जा सकता है जानकारी दी गयी है, मतदाता फोटो पहचान-पत्र के संबंध में भी बताया गया है।
ईवीएम और वीवीपैट के उपयोग से मतदान करने की सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी इस पुस्तिका में दी गई है।
डीएम ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर सामान्य मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी इस पुस्तिका में दी गयी है।
इस अवसर पर एडीएम धीरेंद्र कुमार झा, डीसीएलआर राजेन्द्र दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहेल अहमद, डीपीआरओ दिलीप कु.देव मौजूद थे।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
