AI की वजह से बिजली, पानी का संकट!
ChatGPT का इस्तेमाल पड़ रहा ‘महंगा’, जानें- कितनी बढ़ गई खपत?
आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी काम को जितना आसान बना रहा है, इससे उतना ही पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके इस्तेमाल से बिजली और पानी की खपत बढ़ रही है।
जानें, AI किस प्रकार से बिजली और पानी की खपत बढ़ा रही है: टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से हमारे काम करने की क्षमता में भी वृद्धि हो रही है।
हमें यह बताते हुए काफी खुशी होती है कि देखो, टेक्नोलॉजी हमारा काम कितना आसान कर रही है।
अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बात होने लगी है।
दुनिया इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रही।
लेकिन कहते हैं न कि हर बदलाव कीमत मांगता है।
AI से बदलाव की कीमत हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर चुका रहे हैं।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि AI की वजह से धरती पर बिजली और पानी का संकट पैदा हो सकता है।
2 साल में 10 गुना बढ़ सकती है बिजली की खपत अगर आप AI टूल ChatGPT इस्तेमाल करते हैं तो क्या आपने कभी सोचा है कि इस टूल के इस्तेमाल में कितनी बिजली खर्च होती है?
एक साल में 10 टेरा वॉट।
यह इतनी बिजली है कि इससे नाइजीरिया जैसे देश की 4 महीने की और न्यूजीलैंड जैसे देश की 3 महीने की बिजली की खपत पूरी हो सकती है।
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के मुताबिक साल 2026 तक AI इंडस्ट्री में बिजली की खपत 10 गुना तक बढ़ सकती है।
AI ने बढ़ाई बिजली-पानी की खपत।
फोटो : freepik पानी का भी हो रहा ज्यादा इस्तेमाल इंटरनेट का जितना ज्यादा इस्तेमाल होता है, इसका डेटा सेंटर उतनी ही हीट जनरेट करता है।
चूंकि इस पर हीट से कोई फर्क न पड़े, इसलिए इसे पानी से ठंडा रखा जाता है।
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की साल 2022 में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि डेटा सेंटर को ठंडा रखने के लिए पानी की खपत पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में 4.7 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की खपत हुई थी।
साल 2022 में यह 34 फीसदी बढ़कर 6.4 मिलियन क्यूबिक मीटर हो गई।
ये आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप ChatGPT से एक सवाल का जवाब जानने में 2.9 वॉट प्रति घंटा के हिसाब से बिजली खर्च होती है।
वहीं गूगल सर्च से जवाब जानने में मात्र 0.3 वॉट प्रति घंटे के हिसाब से बिजली की खपत होती है।
हर 100 दिन में AI के इस्तेमाल पर बिजली की खपत 26-36 फीसदी की दर से बढ़ रही है।
माना जा रहा है कि साल 2023 और 2030 के बीच AI के इस्तेमाल में बिजली की खपत 200 टेरा वॉट प्रति घंटा (एक साल) हो सकती है।
साल 2023 में AI के इस्तेमाल में 8 फीसदी बिजली की खपत हुई है जो 2028 तक बढ़कर 15 से 20 फीसदी हो सकती है।
ChatGPT 3.0 से 10 से 15 सवाल पूछने पर आधा लीटर पानी का इस्तेमाल होता है।
वहीं ChatGPT 4 का प्रयोग करने पर ज्यादा पानी की खपत होती है।
साल 2027 तक AI के लिए दुनियाभर में फ्रेश पानी की जरूरत 4.2 बिलियन क्यूबिक मीटर से 6.6 बिलियन क्यूबिक मीटर बढ़ जाएगी।
यह यूके की सालाना पानी की खपत का आधा हिस्सा है।
Article Advertisement
Technology
AI की वजह से बिजली, पानी का संकट! ChatGPT का इस्तेमाल पड़ रहा ‘महंगा’, जानें- कितनी बढ़ गई खपत?
AI की वजह से बिजली, पानी का संकट! ChatGPT का इस्तेमाल पड़ रहा ‘महंगा’, जानें- कितनी बढ़ गई खपत? आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी काम को जितना आसान बना रहा है, इससे उतना ही पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके इस्तेमाल से बिजली और पानी की खपत बढ़ रही है। जानें, AI किस प्रकार से बिजली और

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांच

Technology
AI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंता

Technology
AI अब खुद खोजेगा साइबर खतरे, कंपनियों की सुरक्षा में शुरू हुआ बड़ा बदलाव

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
