अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

'लिखकर दो कि नहीं मारोगे गोली' : एनकाउंटर के डर से कांपा कैदी, बीवी पर एसिड फेंकने का है आरोपी

यूपी में अपराधियों में CM योगी आदित्यनाथ के नियमों व एनकाउंटर का डर इस कदर सता रहा है कि अगर पुलिस उनको जेल से इलाज कराने के लिए अस्पताल भी ले जा रही है तो उन्हें यह डर सताने लग रहा है कि कहीं पुलिस रस्ते में उनका एनकाउंटर न कर दे। दरअसल इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे

'लिखकर दो कि नहीं मारोगे गोली' : एनकाउंटर के डर से कांपा कैदी, बीवी पर एसिड फेंकने का है आरोपी

Article Advertisement

यूपी में अपराधियों में CM योगी आदित्यनाथ के नियमों व एनकाउंटर का डर इस कदर सता रहा है कि अगर पुलिस उनको जेल से इलाज कराने के लिए अस्पताल भी ले जा रही है तो उन्हें यह डर सताने लग रहा है कि कहीं पुलिस रस्ते में उनका एनकाउंटर न कर दे।

Article Advertisement

दरअसल इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है। मामला सामने आया है यूपी के हरदोई जिले से जहां अपनी पत्नी के ऊपर एसिड फेंकने के आरोप के जेल में बंद कैदी की तबियत ख़राब होने पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। और जब इलाज के बाद वापस जेल ले जाने लगे तो कैदी ने पुलिस वालों के सामने बवाल खड़ा कर दिया। उसने कहा कि पहले लिख कर दो कि गोली नहीं मारोगे, तभी पुलिस के साथ कहीं जाएंगे। साथ ही कहने लगा कि CM योगी ने ना जाने कौन सी बूटी पुलिस को सुँघा दी है कि पुलिस पैर पर ही गोली मारती है। बता दें कि बीवी पर एसिड फेंकने के मामले में आरोपी को जमानत मिल गई थी। लेकिन जमानत के बाद वह फरार हो गया था। जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीँ 5 महीने पहले ही आरोपी रिजवान ने पुलिस के डर से सरेंडर किया था। दरअसल, रिजवान को किडनी की बीमारी है। इसलिए KGMU लखनऊ के डॉक्टर्स ने उसे डायलिसिस कराने के लिए कहा था। जिसके चलते ही उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। लेकिन उसने हँगामा करते हुए डायलिसिस कराने से भी मना कर दिया। जेल परिसर से जब KGMU जाने के लिए सिपाहियों के द्वारा उसे एंबुलेंस में बैठाया जाने लगा तब वो इतना डरा हुआ था कि वह पुलिसकर्मियों के साथ एंबुलेंस में बैठने के लिए तैयार नहीं था। लिहाजा उसने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों से गोली ना मारने की गुहार लगाने लगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read