बिहार में फिर एनकाउंटर, अररिया में कुख्यात के शूटआउट के बाद पटना में भी ताबड़तोड़ एक्शन - ENCOUNTER IN PATNA अररिया के बाद अब पटना में एनकाउंटर हुआ है. 3 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पटना: राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इसमें 2 लाख का इनामी अपराधी भी शामिल है. ये एनकाउंटर जिले के नौबतपुर इलाके में हुआ है. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच तीन घंटे मुठभेड़ चली, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली. नौबतपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़: दरअसल, पटना पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा अपने साथियों के साथ मौजूद है. जिसके बाद पटना पुलिस की टीम और एसटीएफ की टीम ने धावा बोल दिया. पहले तो पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन पटना पुलिस की टीम पर अपराधी ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पटना पुलिस ने फायरिंग की. 3 घंटे तक चली अंधाधुंध गोली: दोनों ओर से करीब 3 घंटे तक फायरिंग हुई. जब अपराधों की गोली खत्म हो गई, तब अपराधियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पटना पुलिस की टीम ने 2 लाख के इनामी अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पटना पश्चिम सिटी एसपी शरत आरएस ने घटना की पुष्टि की है. क्या बोले पुलिस अधिकारी?
: सिटी एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने दो लाख के कुख्यात अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथियों गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से तीन पिस्तौल भी बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद और भी हथियार होने की सूचना मिली है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि भरत शर्मा के ऊपर पटना जिला समेत कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके ऊपर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था. पटना पुलिस का एक्स पोस्ट (पटना पुलिस का एक्स पोस्ट) "सूचना मिली थी कि 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथी को नौबतपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा गांव में देखा गया है. जिसके बाद फुलवारी डीएसपी टू दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें नौबतपुर थानाध्यक्ष पिपलावा थानाध्यक्ष के अलावा पटना एसटीएफ की विशेष टीम भी शामिल थी. इसी को लेकर देर रात्रि पटना पुलिस की टीम शेखपुरा गांव पहुंची. इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कई राउंड गोली चली. तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है."- शरत आरएस, सिटी एसपी, पटना पश्चिम
Article Advertisement
Crime
बिहार में फिर एनकाउंटर, अररिया में कुख्यात के शूटआउट के बाद पटना में भी ताबड़तोड़ एक्शन - ENCOUNTER IN PATNA
बिहार में फिर एनकाउंटर, अररिया में कुख्यात के शूटआउट के बाद पटना में भी ताबड़तोड़ एक्शन - ENCOUNTER IN PATNA अररिया के बाद अब पटना में एनकाउंटर हुआ है. 3 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पटना: राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
