अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

वीरपुर में खाली कराया अतिक्रमण

वीरपुर में खाली कराया अतिक्रमण प्रशासन ने सोमवार की शाम गोल चौक से गुदरी बाजार तक अतिक्रमणकारियों को खाली कराया। अतिक्रमण हटने के बाद रास्ता सुगम हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आरडीओ देवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गोल चौक से गुदरी बाजार तक अतिक्रमित सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया। थ

वीरपुर में खाली कराया अतिक्रमण

Article Advertisement

वीरपुर में खाली कराया अतिक्रमण प्रशासन ने सोमवार की शाम गोल चौक से गुदरी बाजार तक अतिक्रमणकारियों को खाली कराया। अतिक्रमण हटने के बाद रास्ता सुगम हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आरडीओ देवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गोल चौक से गुदरी बाजार तक अतिक्रमित सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

Article Advertisement

थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि गोल चौक से गुदरी बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग को दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया था। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान से बाहर सामान रखने और बेचे जाने से बराबर जाम की स्थिति हो जाती थी। इससे लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। गोल चौक पर सड़क पर दुकान और बस लगाए जाने से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। सड़क पर ही टेम्पो और टैक्सी को खड़ा कर दिया जाता था। कभी-कभी अस्पताल जाने वाले रोगी भी घंटों जाम में फंस जाते थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए अभियान चलाया गया। सोमवार की दोपहर लोगों को खुद अतिक्रमण हटा लेने को कहा गया लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद आरडीओ देवानंद सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस क्रम में सड़क के किनारे नाले और सड़क पर दुकान चलाने वालों के खिलाफ बल का प्रयोग कर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि अगर पुन: अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को गोल चौक के पास सड़क पर अतिक्रमण हटाते पुलिस बल। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read