अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Education

'बिन बुलाए तो हम अपने घर भी नहीं जाते', पवन सिंह को लेकर खेसारी का बड़ा बयान

'बिन बुलाए तो हम अपने घर भी नहीं जाते', पवन सिंह को लेकर खेसारी का बड़ा बयान बिहार में बढ़ते सियासी घमासान के बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा चुनाव मैदान में उतर गए हैं. बता दें कि मंगलवार(23 अप्रैल) को उनका काराकाट के कई इलाकों में रोड शो भी है. बिहार में बढ़ते सियासी घमासान

'बिन बुलाए तो हम अपने घर भी नहीं जाते', पवन सिंह को लेकर खेसारी का बड़ा बयान

Article Advertisement

'बिन बुलाए तो हम अपने घर भी नहीं जाते', पवन सिंह को लेकर खेसारी का बड़ा बयान बिहार में बढ़ते सियासी घमासान के बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा चुनाव मैदान में उतर गए हैं. बता दें कि मंगलवार(23 अप्रैल) को उनका काराकाट के कई इलाकों में रोड शो भी है. बिहार में बढ़ते सियासी घमासान के बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा चुनाव मैदान में उतर गए हैं. बता दें कि मंगलवार(23 अप्रैल) को उनका काराकाट के कई इलाकों में रोड शो भी है. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पटना पहुंचे, जहां उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पवन सिंह को दो टूक जवाब दिया कि, ''अगर वो बुलाएंगे तो हम जरूर जाएंगे, बिना बुलाए हम अपने घर भी नहीं जाते हैं.'' आपको बता दें कि पवन सिंह के चुनाव मैदान में उतरने पर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि, ''चुनाव मैदान में जितने भी लोग हैं, सभी लोग जीते. जीतना हारना मायने नहीं रखता. सबसे बड़ा काम है, विकास करना और मैं यही कहूंगा नेता बन जाने से अगर चीज बड़ी हो रही है तो वो मायने रखता है. मैंने अपनी उम्र में कितने नेताओं को बनते देखा लेकिन बिहार को बदलते नहीं देखा हूं.'' 'जहां भी जरूरत होगी उनके साथ खड़े रहेंगे' - खेसारी लाल आपको बता दें कि खेसारी लाल ने पवन सिंह को लेकर आगे कहा कि, ''मेरी शुभकामना है अपने बड़े भाई के साथ और वह चुनाव जीत कर संसद भवन में जाकर बिहार के लिए, भोजपुरी भाषा के लिए, फिल्म के लिए, शिक्षा के लिए, लोगों को रोजगार के लिए आवाज उठाएं. अगर उनको हमारी जहां भी जरूरत होगी हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे.'' वहीं आगे उन्होंने कहा कि, ''नेता लोग क्या कहते हैं, उस पर बात मैं नहीं करता हूं, मेरा एक ही मानना है कि मुद्दे की बात होनी चाहिए, विकास की बात होनी चाहिए, अगर हम लोग विकास की बात नहीं करेंगे तो कौन लोग करेंगे. प्रमुख रूप से आम जनता परेशान है, हम लोग परेशान हैं, नेता लोग परेशान नहीं होते, नेता के बच्चे तो आसानी से पढ़ लेते हैं. आम लोगों के बारे में सोचना जरूरी है.'' बता दें कि आगे खेसारी लाल ने कहा कि, ''हम अपने लिए किसी नेता पर निर्भर रहते हैं, यह गलत है. हमें खुद ही आगे कुछ करना होगा और लोग कर रहे हैं.'' खेसारी लाल को नेता बनने की इच्छा नहीं आपको बता दें कि मीडिया वालों के एक सवाल के जवाब में खेसारी लाल ने कहा कि, ''मुझे अभी कोई इच्छा नहीं है नेता बनने की. मैं इसके बारे में आगे सोच भी नहीं रहा हूं. मेरी सोच रही है कि मैं अपने भोजपुरी भाषा को कितना आगे तक ले जाऊंगा और लोगों तक पहुंचा सकूं. संगीत के माध्यम से, सिनेमा के माध्यम से मैं यह काम कर रहा हूं.'' वहीं, तेजस्वी यादव को लेकर खेसारी लाल यादव काफी नरम नजर आए और परोक्ष रूप से उनका समर्थन करते नजर आए. इसके साथ ही आपको बता दें कि जब मीडिया वालों ने पूछा कि, ''इस चुनाव में खेसारी लाल यादव का साथ तेजस्वी यादव को मिलेगा?'' इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ''जिसकी विचारधारा अच्छी होती है, मेरे लिए कोई जाति मायने नहीं रखती है, मेरा संबंध मायने रखता है और उसके ऊपर बिहार का विकास है और उससे भी बढ़कर बिहार की मेरी जानता है. जिसने हमें बनाया है, जिसने तेजस्वी जी को बनाया है, कोई भी कलाकार हो या नेता हो, अभिनेता हो उसको जानता ही चुनती है, जनता ही बनाती है. इसलिए सबसे ऊपर जानता है और जनता के विकास की जो बात करेगा, जो जनता के लिए सोचेगा, हम हमेशा उसके साथ खड़े हैं.''

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read