अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

EOU की बड़ी कार्रवाई, ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

EOU की बड़ी कार्रवाई, ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार   EOU की टीम ने बिहार के नवादा में बड़ी कार्रवाई की है. आर्थिक अपराध इकाई ने एक गिरोह का खुलासा किया है   EOU की टीम ने बिहार के नवादा में बड़ी कार्रवाई की है. आर्थिक अपराध इकाई ने एक गिरोह का खुलासा किया है. जो की काफी दिनों से लोगों को ब

EOU की बड़ी कार्रवाई, ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

Article Advertisement

EOU की बड़ी कार्रवाई, ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार   EOU की टीम ने बिहार के नवादा में बड़ी कार्रवाई की है. आर्थिक अपराध इकाई ने एक गिरोह का खुलासा किया है   EOU की टीम ने बिहार के नवादा में बड़ी कार्रवाई की है. आर्थिक अपराध इकाई ने एक गिरोह का खुलासा किया है. जो की काफी दिनों से लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे ठगी कर रहे थे. EOU ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी STET के नाम पर पहले तो अभियर्थियों को फोन करते थे फिर उनसे ये कहते थे कि परीक्षा में आपको कम अंक आये हैं. ऐसे में अभियर्थियों से ये सभी पैसे की डिमांड करते थे. वहीं, लोन देने के नाम पर भी ये ठगी कर रहे थे. फिलहाल गिरोह के 4 सदस्य ही पुलिस के हथे चढ़े हैं. साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार ये गिरफ्तारी नवादा जिले से हुई है. जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से STET परीक्षा में शामिल अभियर्थियों की लिस्ट भी बरामद की गई है. इसके साथ ही मोबाइल फोन, पांच लाख 50 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. गिरोह के बाकि सभी सदस्य अभी भी फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी की लिए छापेमारी की जा रही है. अंक बढ़ाने के नाम पर मांगते थे पैसे मिली जानकरी के अनुसार गिरोह के लोग STET परीक्षा दे चुके छात्रों की जानकरी इकट्ठा करते हैं. फिर सभी को फोन कर उनसे अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगते थे. वहीं, उनके खिलाफ ये भी शिकायत थी कि लोन देने के नाम पर वो लोगों से ठगी कर रहे थे. EOU को इन शातिरों की काफी दिनों से तलाश थी. गुप्त सूचना के आधार पर EOU की टीम ने सभी को गिरफ्तार किया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read