यूपी में दरिंदगी के 3 केस: इटावा-अयोध्या में हैवानियत की हदें पार, गाजियाबाद में हिंदू संगठनों का बवाल Etawah Uncle Rape Minor Girl: यूपी के गाजियाबाद में किशोरी से दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इटावा में भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
यहां एक चाचा ने 7 साल की मासूम को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया।
Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद में 14 साल की नाबालिग के साथ रेप मामले में हुई हिंसा के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इस बीच खबर है कि इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार मासूम बच्चों के साथ पड़ोसी के घर खेलने गई थी।
इस दौरान आरोपी युवक ने मासूम को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।
वहीं पीड़िता के चाचा ने बताया कि मासूम पीड़िता आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी।
गाजियाबाद में रेप के बाद उपद्रव वहीं गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के बाद उपद्रव का मामला सामने आया है।
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी निमिष पाटील ने कहा कि गुरुवार शाम 6 बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई कि पीड़िता से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ है।
उन्होंने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की।
मामले में उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है सीसीटीवी के जरिए उनकी पहचान की जा रही है।
यह है पूरा मामला डीसीपी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी फैजान को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है।
डीसीपी ने बताया कि फैजान के कुछ दोस्त वारदात के समय घर के बाहर खड़े थे।
पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
उपद्रव के बाद घटनास्थल पर पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है।
बता दें कि गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के ब्रजविहार में नाबालिग अपने 4 भाई और पिता के साथ रहती है।
पिता ई-रिक्शा चलाते हैं।
आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में कबाड़ की दुकान चलाने वाला फैजान दीवार फांदकर घर में घुसा और किशोरी से रेप किया।
अयोध्या में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी अयोध्या के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन परिसर के पास पुराने खंडहर में एक सड़ा गला शव बरामद हुआ है।
शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।
शव को देखकर लग रहा है कि केमिकल से शव को गलाने का प्रयास किया गया है।
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने डीएनए सैंपल इकट्ठा किए।
पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
शव किसी अंबेडकरनगर की लड़की का बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कनक पट्टी दशमढ़े निवासी कमला देवी थाने पहुंची।
उसने बताया कि उसे एक फोन आया और बताया कि तुम्हारी लड़की की लाश गोसाईगंज स्टेशन के पास पड़ी है।
महिला की बेटी 24 अगस्त को घर से निकली थी।
जो घर नहीं पहुंची थी।
इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
Article Advertisement
India
यूपी में दरिंदगी के 3 केस: इटावा-अयोध्या में हैवानियत की हदें पार, गाजियाबाद में हिंदू संगठनों का बवाल
यूपी में दरिंदगी के 3 केस: इटावा-अयोध्या में हैवानियत की हदें पार, गाजियाबाद में हिंदू संगठनों का बवाल Etawah Uncle Rape Minor Girl: यूपी के गाजियाबाद में किशोरी से दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इटावा में भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने 7 साल की मासूम को अकेला पाकर उसके

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
